Video:ट्रेन में छुपकर बना रहा था लड़की का वीडियो,पकड़े जाने पर कहा-टैटू पसंद आ गया
कोलकाता। हाल ही में मुंबई की एक वारदात सामने आई थी, जहां लड़की को देखकर युवक ट्रेन में हस्तमैथुन करने लगा था। लड़की ने बहादुरी दिखाई और युवक के इस अश्लील हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब कोलकाता के लोकल ट्रेन में लड़की के साथ युवक ने बदसलूकी की।

कोलकाता की रहने वाली सतरूपा चक्रवर्ती ने इस घटना का जिक्र अपने फेसबुक पेज पर करते हुए पूरी वारदात का वीडियो भी अपलोड किया है। सतरूपा ने लिखा है कि पिंटू मंडल नाम का शख्स जो उस ट्रेन का डेली पैसेंजर है, अक्सर लड़कियों के वीडियो बनाता रहता है। उस दिन वो उसकी सहेली का वीडियो बना रहा था। जब उसने पिंटू को सहेली का वीडियो बनाते देखा तो उसका फोन छिन लिया। उसका फोन लॉक था।
लड़कियों ने उसका पासवर्ड मांगा, ताकि वो उस वीडियो को देख सके,लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया और उनके साथ लड़ने लगा। काफी बहस के बाद उनसे ये बात स्वीकारी की वो लड़की का वीडियो बना रहा था। उसने कहा कि उसे लड़की के बॉडी पर बनी टैटू पसंद आ गई, इसलिए वो उसका वीडियो बनाने लगा। उसने लड़कियों को धमकी दी कि अगर हिम्मत है तो उसे पुलिस के हवाले करके दिखाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications