VIDEO: इसरो चीफ के सिवन का फ्लाइट में दिल छू लेने वाला Welcome, एयर होस्टेस में लगी सेल्फी की होड़

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के प्रमुख के. सिवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस समय का है जब इसरो चीफ एक फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे। इस दौरान चंद्रयान 2 के हीरो के सिवन जैसे ही फ्लाइट में पहुंचे वहां मौजूद यात्रियों ने ही नहीं बल्कि फ्लाइट के स्टाफ ने भी उनका दिल छू लेने वाला स्वागत किया। इस दौरान एयर होस्टेस और यात्रियों ने तालियां बजाकर उनका ग्रैंड वेलकम किया। साथ ही फ्लाइट की एयरहोस्टेस में उनके साथ सेल्फी लेने की जैसे होड़ सी लग गई। के सिवन के शानदार स्वागत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इकोनॉमी क्लास में के सिवन, हुआ हीरो जैसा स्वागत

इकोनॉमी क्लास में के सिवन, हुआ हीरो जैसा स्वागत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के निदेशक के. सिवन का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो उस समय का है जब वो हाल ही में एक विमान से सफर कर रहे थे। जैसे इसरो चीफ विमान में सवार हुए तो विमान में मौजूद लोगों ने उनका हीरो जैसा स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जमकर तालियां बजाई, साथ ही फ्लाइट के स्टाफ ने के सिवन के साथ सेल्फी भी ली। यही नहीं उन्होंने भी इसरो चीफ का ताली बजाकर स्वागत किया। वहीं के सिवन ने इस ग्रैंड वेलकम का हाथ हिलाकर जवाब दिया। इस दौरान के सिवन बेहद खुश नजर आए।

फ्लाइट स्टाफ ने खिंचाई सेल्फी, यात्रियों ने बजाई ताली

फ्लाइट स्टाफ ने खिंचाई सेल्फी, यात्रियों ने बजाई ताली

के सिवन के फ्लाइट में भव्य स्वागत का वीडियो भी सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर इसरो चीफ की विनम्रता और सादगी की तारीफ कर रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि के. सिवन इंडिगो फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे। इस बात के लिए भी लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। यूजर्स ने कहा कि इतने बड़े पद पर रहते हुए भी उन्होंने सामान्य व्यक्ति की तरह इकॉनोमी क्लास से सफर करना पसंद किया। के सिवन के इस खास अंदाज की वजह से कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए उन्हें देश का रियल हीरो भी बताया है।

यूजर्स ने के सिवन को बताया- देश का रियल हीरो

यूजर्स ने के सिवन को बताया- देश का रियल हीरो

बता दें कि इसरो चीफ के सिवन के ही नेतृत्व में पिछले दिनों चंद्रयान 2 को चांद पर भेजा गया था। इसके चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं होने पर इसरो चीफ के सिवन भावुक हो गए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसरो पहुंचे हुए थे, उन्होंने खुद आगे बढ़कर के सिवन को संभाला था। फिलहाल चंद्रयान 2 मिशन के बाद के. सिवन सुर्खियों में हैं, घर-घर में वो जाना-पहचाना नाम भी बन गए। यही वजह है कि जैसे ही के सिवन फ्लाइट में पहुंचे तो लोगों ने उनका तालियां बजाकर जोरदार अभिवादन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+