VIDEO: गाड़ी के पेपर मांगने पर पूर्व चेयरमैन ने टोल कर्मी को बुरी तरह पीटा

खेड़की दौला टोल प्लाजा लेन नम्बर दस पर बीती रात करीब नौ बजकर 38 मिनट पर एक एसयूवी कार आकर रुकी जिससे टोल कर्मी ने टोल मांगा तो कार चालक ने कहा कि वो लोकल है इसीलिए उसे छूट दी जाए।

गुड़गांव। दिल्‍ली से सटे गुड़गांव में एक्‍सप्रेसवे के टोल प्‍लाजा पर ब्‍लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन होशियार यादव की गुंडई देखने को मिली। टोल कमैचारी द्वारा आईडी मांगने पर होशियार सिंह इस कदर नाराज हुए कि उन्‍होंने उसे बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं उनके साथ मौजूद उनके साथियों ने बूथ में तोड़फोड़ भी की। मामला खेड़की दौला टोल प्‍लाजा है और वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया है।

VIDEO: गाड़ी के पेपर मांगने पर पूर्व चेयरमैन ने टोल कर्मी को बुरी तरह पीटा

जानकारी के मुताबिक खेड़की दौला टोल प्लाजा लेन नम्बर दस पर बीती रात करीब नौ बजकर 38 मिनट पर एक एसयूवी कार आकर रुकी जिससे टोल कर्मी ने टोल मांगा तो कार चालक ने कहा कि वो लोकल है इसीलिए उसे छूट दी जाए। टोल कर्मी ने इस पर एसयूवी चालक से कार की आरसी मांगी तो कार चालक को इतना गुस्सा आया कि वो टोलकर्मी से गाली गलौच करने लगा। देखें VIDEO: जब दिल्‍ली मेट्रो में 'लड़की ब्‍यूटीफुल कर गई चुल्‍ल' पर डांस करनें लगी लड़कियां

टोल कर्मचारी ने जब इसका विरोध किया जो कार में सवार दो लोग उतर कर उसे पीटने लगे। इतने पर भी मन नहीं भरा तो वो लोग टोल बूथ के अंदर जाकर वहां रखा कंप्‍यूटर तोड़ दिया। पूर्व चेयरमैन द्वारा टोल पर की गई इस गुंडागर्दी से टोल कम्पनी को करीब एक से डेढ लाख रुपए का नुकसान हुआ। आपको बता दें कि खेड़की दौला टोल प्लाजा पर आसपास के 31 गांव की गाडियों का टोल फ्री है, लेकिन उसके लिए सभी गाडियों पर फ्री टैग लगाए हुए हैं और जिन गाडियों पर टैग नहीं लगे हुए उन्हें गाडी की आरसी दिखानी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+