Video: कैसे रिहर्सल करते-करते टकराए सूर्य किरण एरोबैटिक्‍स टीम के एयरक्राफ्ट

बेंगलुरु। बेंगलुरु में जारी एरो-इंडिया 2019 के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। सूर्य किरण एरोबैटिक्‍स टीम के दो एयरक्राफ्ट आपस में टकरा गए हैं। येलाहांका एयरबेस पर हुए इस हादसे में बताया जा रहा रहा है कि एक पायलट शहीद हो गया है। घटना क्‍यों हुई, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता और मामले की जांच जारी है। इस हादसे में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है। एक फरवरी को बेंगलुरु में ही इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जेट मिराज-2000 क्रैश हो गया था और इस घटना में दो पायलट शहीद हो गए थे। हादसे का वीडियो काफी डराने वाला है और इस वीडियो को देखकर ही इसकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

aero-india-150

60 लोगों की टीम मेंनटेंस के लिए

इंडियन एयरफोर्स की ओर से बताया गया है कि इसमें विंग कमांडर साहिल गांधी की मृत्‍यु हो गई है। साहिल हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे। इस घटना में जो पायलट घायल हैं, उनके नाम हैं विंग कमांडर विजय शेल्‍के और स्‍क्‍वाड्रन लीडर तेजेश्‍वर सिंह। इन दोनों को एयरलिफ्ट करके बेंगलुरु के कमांड हॉस्पिटल लाया गया है और यहां पर इनका इलाज चल रहा है। घटना इ‍सलिए और ज्‍यादा सवाल खड़ी करती है जब 60 लोगों की टीम एयरक्राफ्ट की मेंनटेंस का काम करती है। एयरफोर्स की ओर से घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया है।

क्‍या कहा एयरफोर्स ने

एयरफोर्स ने अपने बयान में कहा है, 'आज सुबह करीब 11:50 मिनट पर दो हॉक एयरक्राफ्ट जो सूर्य किरण टीम का हिस्‍सा थे, एरो इंडिया एयर शो के लिए प्रैक्टिस करते हुए क्रैश हो गए हैं।' बयान के मुताबिक जहां दो पायलट निकलने में कामयाब रहे, एक पायलट निकल नहीं सके। उन्‍हें काफी गंभीर चोट आई थीं और उन्‍होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना में कोर्ट ऑफ इन्‍क्‍वॉयरी के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं हिन्‍दुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड का कहना है कि यह स्‍क्‍वाड्रन, बीदर एयरफोर्स स्‍टेशन का हिस्‍सा है। बुधवार को टीम अपनी फाइनल रिहर्सल कर रही थी जब यह हादसा हुआ। आईएएफ का कहना है कि एक एयरक्राफ्ट का विंग दूसरे एयरक्राफ्ट से टकरा गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। एयरफोर्स ने उन खबरों को इनकार कर दिया है जिसमें कहा गया था कि घटना में एक आम नागरिक को भी चोटें आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+