VIDEO: बेदर्द दिल्ली ने मतिबुल को दी दर्दनाक मौत, लेकिन कुछ सवाल आपसे भी
नयी दिल्ली। दिल्ली का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसके के सीने में आह और दर्द नहीं है। जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे है उसे देखकर आप मान लेंगे कि यहां इंसानियत दफ्न हो चुकी है। 90 मिनट तक मतिबुल सड़क पर तड़पता रहा, मदद मांगते रहा, लेकिन किसी से उसकी मदद नहीं की। लोग करीब से आते रहे-जाते रहे,लेकिन किसी ने उसे एक बूंद पानी तक नहीं दी।

मदद और पानी तो दूर किसी ने 100 नबंर पर फोन कर पुलिस को जानकारी देने तक की कोशिश नहीं की। हद तो तब हो गई जब उसकी मदद करने के बजाए उसका मोबाईल फोन उठा ले गया। मतिबुल की किसी ने मदद नहीं की यहां कि उसने दम तोड़ दिया।
बंगाल का रहना वाला मतिबुल अपने गरीब परिवार को पालने के लिए दो-दो नौकरियां करता था। तिहाड़ जेल के पास वो एक छोटे से किराए के मकान में रहता था, ताकि अधिक से अधिक पैसा बचा सके और परिवार को भेज सके। लेकिन उसे पता नहीं था कि वो जल्द ही अपने परिवार को अनाथ छोड़कर चला जाएगा।
मंगलवार की रात अपनी नाईट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था कि लापरवाही से टेम्पो चला रहे ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। करीब एक घंटे तक वो सड़क पर पड़ा रहा। लेकिन राहत चलते किसी भी इंसान ने उसकी मदद की कोशिश नहीं की। बेबस मतिबुल दिल्ली के बेदर्द हकीकत और उसके असली चेहरे को बेनकाब करके इस दुनिया को छोड़ गया।
मतिबुल की मौत के बाद उसके परिवार को कोई सहारा नहीं है। परिवार कैसे चलेगा इसका किसी को कुछ नहीं पता। लेकिन दिल्ली सरकार ने एक पॉलिसी का ऐलान जरूर कर दिया। दिल्ली सरकार ने हादसे के शिकार लोगों की मदद करने वाले को ईनाम देने का ऐलान किया है।
लेकिन हादसे के वीडियो के सामने आने के बाद सवाल यहीं उठता है कि क्या सच में इसानियत मर गई है? आखिर क्यों मरते हुए इंसान की मदद को कोई आगे नहीं आना चाहता? क्या पुलिस की कार्रवाई और पूछताछ से लोग इतना डरते हैं कि वो इंसान को मरते हुए छोड़ देते हैं? सवाल आपसे है, क्या हम इतने स्वार्थी हो गए हैं कि थोड़ी सी परेशानी से बचने के लिए इंसान को मरते हुए छोड़ देते हैं। क्या मतिबुल की मौत के जिम्मेदार आप नहीं हैं? एक बार इन सवाल पर गौर जरूर करिएगा। जवाब आपको खुद ब खुद मिल जाएगा।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications