सपना चौधरी के हिट गाने पर मनवीर गुर्जर ने लगाए देसी ठुमके, Video वायरल

नई दिल्ली। पश्चिम यूपी से लेकर दिल्ली और राजस्थान में अपने डांस के जलवे बिखेरने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का जादू अब मुंबई वालों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसका साक्षात उदाहरण है बिग बॉस-10 विनर मनवीर गुर्जर की बर्ड-डे पार्टी का ये वीडियो, जिसमें गुर्जर सपना चौधरी के हिट नंबर 'तेरी आंखों का ये काजल' पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। मनवीर का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Video: सपना के हिट गाने पर मनवीर गुर्जर ने लगाए देसी ठुमके

आपको बता दें कि बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे मनवीर गुर्जर, खुद को सपना चौधरी, का बड़ा फैन कहते हैं, हाल ही में उन्होंने अपने दोस्तों को अपने जन्मदिन की पार्टी दी थी, जिसमें उन्होंने जमकर सपना चौधरी के गाने पर ठुमके लगाए, वायरल हो रहे इस वीडियो को उनके किसी फैन ने शूट किया और उसके बाद उसने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो इस वक्त जबरदस्त ढंग से सुर्खियां बटोर रहा है।

Video: सपना के हिट गाने पर मनवीर गुर्जर ने लगाए देसी ठुमके

इस वीडियो की एक खास बात और है और वो ये कि इस देसी गाने पर मनवीर का देसी डांस भी जबरदस्त है, इस पार्टी में मनवीर के संग उनकी गर्लफ्रेंड काम्या पंजाबी भी नजर आईं।

आप भी देखिए ये जबरदस्त वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+