Watch: पटरी के बीच फंसा शख्स,ऊपर से निकल गई पूरी ट्रेन, नहीं आई खरोंच
नई दिल्ली। रेलवे ट्रैक के बीच फंसकर कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। ऐसे कई हादसों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके है। महाराष्ट्र के आसनगांव रेलवे स्टेशन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक के बीच फंसे शख्स के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई , लेकिन शख्स को एक खरोंच तक नहीं आई।

प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच फंस गया शख्स
महाराष्ट्र के आसनगांव से एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां ट्रेन और पटरियों के बीच आने के बावजूद भी एक शख्स की जान बच गई। तेज रफ्तार से से ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन शख्स सुरक्षित बच गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को पटरियों को पार करने की कोशिश के दौरान एक शख्स प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच फंस गया। तेज रफ्तार ट्रेन के आते ही वो स्टेशन की दीवार पर नीचे की ओर चिपक जाता है, जिसकी वजह से वो सुरक्षित बच जाता है।
ट्रेन के गुजरने के बाद शख्स प्लेटफॉर्म के नीचे की बनी दीवार से निकलकर वापस खड़ा होकर पटरियां क्रॉस करने लग जाता है। स्टेशन पर मौजूद एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियों में शख्स की जान बचने का तरीका देख हैरान रह जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications