बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच घर की छत पर चढ़ गया मगरमच्छ, VIDEO वायरल

बेंगलुरू। देश के करीब नौ राज्य इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। केरल से कर्नाटक तक और गुजरात से महाराष्ट्र तक सभी राज्यों में कुदरत ने कोहराम मचा रखा है। बाढ़ की वजह से आम लोग तो परेशान हैं ही, जानवर भी बेहाल हैं। हालात इसकदर बिगड़े हुए हैं कि रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है। लोगों के मकान तक पानी में डूब चुके हैं। इस सबके बीच बाढ़ प्रभावित कर्नाटक के बेलगाम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मगरमच्छ बाढ़ में डूब चुके एक मकान की छत पर नजर आ रहा है। मकान की छत पर मगरमच्छ को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया।

घर की छत पर मगरमच्छ

घर की छत पर मगरमच्छ

घर की छत पर मगरमच्छ के बैठने का ये वीडियो बाढ़ प्रभावित कर्नाटक के बेलगाम इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना रायबाग इलाके की है, जहां एक विशालकाय मगरमच्‍छ एक घर की छत पर बैठा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने घर की छत पर बैठे मगरमच्छ की घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में नजर आ रहा कि कैसे यह मगरमच्छ बाढ़ से खुद को बचाने के लिए घर की छत बैठा हुआ है। ये घर पूरी तरह से डूब चुका है हालांकि घर छत तक पानी नहीं पहुंचा है।

कर्नाटक में बाढ़ के कहर के बीच मगरमच्छ का वीडियो वायरल

कर्नाटक में बाढ़ के कहर के बीच मगरमच्छ का वीडियो वायरल

एएनआई के मुताबिक, घर की छत पर बैठे इस विशालकाय मगरमच्छ का ये वीडियो 11 अगस्त का है। बता दें कि कर्नाटक के कई इलाके में बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के चलते इस राज्य में मौत का आंकड़ा करीब 40 तक पहुंच गया है। बेलगावी में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है, रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के बेलगावी जिला पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनक साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत कई नेता और मंत्री मौजूद रहे।

11 अगस्त का है ये VIDEO

कर्नाटक के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी बाढ़ से हालात गंभीर हैं, यहां के 761 गांव बाढ़ से जलमग्न हो गए हैं, बाढ़ के चलते 200 से ज्यादा रोड और 90 ब्रिज बंद कर दिए गए हैं, राहत और बचाव कार्य में 226 नौकाओं और 105 रेस्क्यू टीम को लगाया गया है, अब तक पांच लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है। महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते से कोल्हापुर, सांगली, सतारा, ठाणे, पुणे, नासिक, पालघर, रत्नागिरि, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिले पानी से बेहाल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+