अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी, आ सकता है तूफान, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और गुजरात के कई स्थानों पर बेहद भारी बारिश की आशंका है, स्काई मेट के मुताबिक राजकोट, भुज और द्वारका के भागों में बाढ़ की संभावना है, साथ ही, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है, इसलिए यहां के लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की चेतावनी दी है।

अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी

अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी

जबकि जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तराई वाले भाग, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

बारिश का रेड अलर्ट

बारिश का रेड अलर्ट

जबकि मौसम विभाग ने केरल के इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड के में बारिश का रेड अलर्ट, जबकि त्रिशूर, पलक्कड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि केरल तट से सटे इलाकों में पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। इसके कारण मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

राजधानी में 14 अगस्त से बारिश शुरू होगी

राजधानी में 14 अगस्त से बारिश शुरू होगी

तो वहीं राजधानी दिल्ली का मौसम फिलहाल शुष्क है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी और उमस सताएगी। मौसम विभाग संभावना जता रहा है कि राजधानी में 14 अगस्त से बारिश शुरू होगी, जो 3 दिन तक चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 14 अगस्त से राजधानी के मौसम में बदलाव होगा। दिल्ली में गरज के साथ बारिश का दौर शुरू होगा जो कम से कम तीन दिन तक चलेगा।

गुजरात, केरल और तटीय कर्नाटक में हुई जमकर बरसात

गुजरात, केरल और तटीय कर्नाटक में हुई जमकर बरसात

पिछले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, केरल और तटीय कर्नाटक और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+