अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका, दिल्ली में Yellow Alert जारी
नई दिल्ली। एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है, देश के कई इलाकों में सर्दी का आगाज हो चुका है और आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट भी आने वाली है, भारतीय मौसम विभाग ने नार्थ इंडिया के कुछ इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की है, विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जिससे तापमान में कमी आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

दिल्ली में Yellow Alert जारी
यही नहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया है, यहां बारिश होने की वजह से प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद व्यक्त की गई है, तो वहीं इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, पुदुचेरी-कराईकल में भी अलग-थलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना लगाई गई। आपको बता दें कि दक्षिण भारत के राज्य कल रात से ही बारिश से परेशान है। इन सबके अलावा शीत लहरें भी चलने का अनुमान है,जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा, यही नहीं केरल,ओडिशा में भी मौसम के बिगड़ने का अनुमान है।

यूपी के पश्चिमी और मध्य भागों में बारिश की आशंका
तो वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने जम्मू और कश्मीर का रुख किया है जिसने उत्तरी मैदानों पर हवाओं का एक चक्रवात प्रेरित किया है,जिससे यूपी के पश्चिमी और मध्य भागों में गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है, इसके अलावा, कुछ जगहों में ओलावृष्टि की भी आशंका व्यक्त की गई है।

पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी
पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा जिससे यहां ठंड बढ़ने के आसार हैं, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा में भारी बारिश, ओलावृष्टि और गर्जन तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी बर्फबारी
जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी भागों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश और बर्फबारी की आशंका है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications