IMD warning: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की आशंका, जारी हुआ Orange Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि उत्तराखंड में अगले 2 दिन मूसलाधार बारिश की आशंका है।आईएमडी ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून में अगले 24 घंटे के लिए भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और इसलिए यहां यलो अलर्ट जारी हुआ है तो वहीं रूद्र प्रयाग और उत्तर काशी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आंधी-तूफान की संभावना

आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के इस अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सभी जिलाधिकारियों समेत लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में है

मालूम हो कि आईएमडी ने कहा है कि मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से इस वक्त दक्षिण में है। इसके प्रभाव की वजह से अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में खूब बारिश होने की संभावना है। इसी दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है।

दक्षिण भारत में होगी भारी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगह भारी वर्षा का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि बारिश का ये सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी ने दी वार्निंग

आईएमडी ने दी वार्निंग

आईएमडी ने कहा है कि गुजरात, दमनदीप, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, नॉर्थ ईस्ट, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ , पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने सबको सचेत रहने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+