दिल्ली पर भारी अगले 48 घंटे, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अगले दो दिन आंधी और भारी बारिश जारी रहेगी।

Recommended Video

    Delhi में Heavy Rain से कई जगह जलभराव, School बंद, High Alert जारी । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को मिनटों की दूरी तय करने में घंटों का वक्त लगा। बारिश के बाद हालांकि तापमान में गिरावट आने से गर्मी से निजात मिली। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अगले दो दिन आंधी और भारी बारिश जारी रहेगी।

    हरियाणा-चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी

    हरियाणा-चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की अधिकारी के. साथी देवी ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन आंधी के साथ भारी बारिश जारी रहेगी। दिल्ली के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासनिक टीमों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

    दिल्ली में जगह-जगह भरा पानी

    दिल्ली में जगह-जगह भरा पानी

    इससे पहले शनिवार सुबह से हुई जोरदार बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहां गर्मी से राहत दी तो वहीं कई इलाकों में पानी भरने से परेशानी का सामना भी करना पड़ा। बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगह पानी भरने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली के आजाद मार्केट चौक, भामाशाह चौक रिंग रोड, विकास मार्ग, मदर डेरी रेड लाइट, जैन मंदिर चांदनी चौक, जंगपुरा, आईटीओ के पास सड़कों पर काफी पानी भर गया। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं और ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मेहनत करनी पड़ी।

    30 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

    30 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

    भारी बारिश के कारण दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में हनुमान मंदिर के पास रिंग रोड पर यात्रियों को ले जा रही डीटीसी की एक बस पानी में खराब हो गई। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बस में मौजूद सभी 30 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में पंप के जरिए सड़क का पानी निकाला गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+