2014 का चुनाव मेरे लिए धर्मयुद्ध है: रामदेव

Baba Ramdev
नई दिल्‍ली। भले ही देश की आम जनता के लिए 2014 लोकसभा चुनाव देश में सत्‍ता परिवर्तन का एक मौका हो लेकिन योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि आने वाले चुनाव और कांग्रेस के खिलाफ उनके अभियान एक धर्मयुद्ध हैं। उन्‍होने यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक महिला अलोकतांत्रिक तरीके से देश चला रही है। एक कार्यक्रम के सिलसिले में मध्‍य प्रदेश के खजुराहों में आये रामदेव ने पत्रकारों से यह बात कही।

वहीं इन दिनों प्रदेशों में रैलियां कर रहे कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के बारे में उन्‍होने कहा कि उनका व्‍यक्तित्‍व करिश्‍माई नहीं हैं। वह इस देश को एक बेहतर विकल्‍प नहीं दे सकते हैं। उन्‍होने गांधी परिवार को निशाना बनाते हुए कहा कि एक परिवार पूरे देश को लूट रहा है और पूरा देश दुनिया के सामने शर्मसार हो रहा है।

गौर हो कि रामदेव की संप्रग सरकार से खिलाफत जगजाहिर हैं, वह पहले भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं, उन्‍होने कई बार मोदी के मंच से भाजपा का समर्थन किया है और जनता से आम चुनाव में भाजपा को समर्थन देने के लिए अपील की हैं। उन्‍हें पिछले दिनों अपने योग शिविर में छत्‍तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करने पर चुनाव आयोग ने चेतावनी भी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+