Waqf Board: '30 अप्रैल रात 9 बजे' लाइट बंद क्यों करनी है? क्या है ये ओवैसी का लाइट बंद आंदोलन?
Waqf Board: एआईएमआईएम (AIMIM) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (29 अप्रैल) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने लोगों से 30 अप्रैल को 'लाइट बंद' अभियान चलाने की अपील की है। 30 अप्रैल को रात 9 बजे से 9:15 बजे तक घरों और दुकानों की लाइट बंद करने का कार्यक्रम रखा गया है।

जानिए क्यों रखा गया ये कार्यक्रम?
बता दें कि, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के खिलाफ शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके तहत ही 30 अप्रैल को रात 9 बजे से 9:15 बजे तक घरों और दुकानों की लाइट बंद करने का कार्यक्रम रखा गया है।
प्रधानमंत्री मोदी को यह संदेश दें-ओवैसी
ओवैसी ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि, 'मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर प्रधानमंत्री मोदी को यह संदेश दें कि यह कानून मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।'
यह एक काला कानून है- ओवैसी
ओवैसी ने आगे कहा, 'आप सभी एकजुट होकर यह संदेश दें कि यह एक काला कानून है जो हमारे मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। यह मेरी सभी से अपील है। इससे पहले, 27 अप्रैल को कर्नाटक के कलबुर्गी में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस कानून के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन भी किया था।
ये भी पढ़ें Waqf Act: क्या मुस्लिम हिंदू ट्रस्ट का हिस्सा होंगे? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा
Waqf में गैर-मुस्लिम को रखने पर एतराज
Waqf Board में गैर-मुस्लिम को रखने पर भी ओवैसी ने एतराज जताया है। उन्होंने सोमवार( 28 अप्रैल) को महाराष्ट्र में एक रैली के सबोधित करते हुए कहा था कि, 'जब काशी विश्वनाथ बोर्ड और Tirumala Tirupati Devasthanams में सिर्फ हिंदू सदस्य हो सकते हैं, तो Waqf Board में गैर-मुस्लिम को क्यों रखा जा रहा है?'
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा
वहीं इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी बीच केंद्र सरकार ने 25 अप्रैल को एक प्रारंभिक हलफनामा दाखिल किया, जिसमें वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को संवैधानिक रूप से वैध बताते हुए, इसे चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करने की मांग की।
ये भी पढ़ें क्या है Waqf by user, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- अगली सुनवाई तक इसमें नहीं होगा कोई बदलाव












Click it and Unblock the Notifications