वक्फ बिल पर ऐसा क्या बोल गए अखिलेश यादव, जो भड़क गए शाह? संसद का माहौल भी गरमाया
Waqf Board Amendment Bill 2024: अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज (08 अगस्त) संसद में वक्फ संशोधन बिल पेश किया। बिल के पेश होने के साथ ही इस पर जबरदस्त बहसबाजी देखने को मिली। इस बीच सपा अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने इस बिल का विरोध किया।
अखिलेश यादव ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर बात की। अखिलेश यादव ने कहा, 'यह बिल जो पेश किया जा रहा है वो बहुत सोची समझी राजनीति के तहत हो रहा है..अध्यक्ष महोदय, मैंने लॉबी में सुना कि आपके कुछ अधिकार भी छीने जा रहे हैं और हमें आपके लिए लड़ना होगा...मैं इस बिल का विरोध करता हूं।'

अखिलेश यादव के दावे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भड़क गए। इस दौरान संसद में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस सुनने के लिए भी मिली। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, अखिलेश के दावे का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, अखिलेश जी, क्या इस तरह की गोलमोल बात आप नहीं कर सकते..आप नहीं हो स्पीकर के अधिकार के संरक्षक।'
शाह ने अखिलेश यादव से कहा, 'अध्यक्ष के अधिकार सिर्फ विपक्ष के नहीं, बल्कि पूरे सदन के हैं। आप इस तरह गोलमोल बात नहीं कर सकते। आप अध्यक्ष के अधिकार के संरक्षक नहीं हो।' इसके बाद ओम बिरला ने सदन के सदस्यों से आसन पर टिप्पणी नहीं करने की अपील की।
वहीं, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 25 के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। यह विधेयक भेदभावपूर्ण और मनमाना दोनों है... इस विधेयक को लाकर आप (केंद्र सरकार) देश को जोड़ने का नहीं बल्कि बांटने का काम कर रहे हैं। यह विधेयक इस बात का सबूत है कि आप मुसलमानों के दुश्मन हैं।"












Click it and Unblock the Notifications