Waqf Amendment Bill: "साबित करो मैं इस्तीफा दे दूंगा", अनुराग ठाकुर के बयान पर खड़गे ने किया जोरदार हमला

Waqf Amendment Bill: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार(2 अप्रैल) को लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खड़गे पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा था कि कर्नाटक में जो वक्फ का घोटाला हुआ था, उसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी हाथ था। इसपर खड़गे ने राज्यसभा में पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने टूट जाएंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं। साबित करो मैं इस्तीफा दे दूंगा।

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर वक्फ बिल को लेकर आरोप लगाए जिन पर अब खरगे ने पलटवार किया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, अगर मेरे पास एक इंच भी वक्फ की जमीन है, तो साबित कर दें। मैं इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही उन्होंने कहा, अगर बीजेपी के लोग मुझे डराकर झुकाना चाहते हैं, तो उन्हें याद दिला दूं कि मैं टूट जाऊंगा लेकिन कभी झुकूंगा नहीं।

mallikarjun kharge

मेरे पास वक्फ की एक इंच भी जगह नहीं है: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार(3 अप्रैल) को राज्यसभा में गरजते हुए कहा ये बीजेपी वाले जो आरोप लगा रहे हैं, साबित कर दें, अगर आरोप साबित होते हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने जो लोकसभा में कहा है वो गलत है, वो माफी मांगे। मेरे पास वक्फ की एक इंच भी जगह नहीं है।

मैं टूट जाऊंगा लेकिन कभी झुकूंगा नहीं !

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- मैं अनुराग ठाकुर के बेबुनियाद आरोपों की निंदा करने के लिए खड़ा होने को मजबूर हूं। मैं सदन के नेता से माफी की उम्मीद करता हूं। अगर अनुराग ठाकुर अपने आरोप साबित नहीं कर सकते, तो उन्हें संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है, और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर यह साबित हो जाता है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। अगर भाजपा मुझे डराकर झुकाना चाहती है, तो मैं कभी नहीं झुकूंगा। मैं टूट जाऊंगा, लेकिन कभी नहीं झुकूंगा, "अगर ये BJP के लोग मुझे डराकर झुकाना चाहते हैं, तो उन्हें याद दिला दूं कि मैं टूट जाऊंगा लेकिन कभी झुकूंगा नहीं ! मेरे जीवन में Assembly में कोई उँगली उठाकर कभी नहीं बोला !

मेरा जीवन हमेशा एक खुली किताब की तरह रहा है

उन्होंने सदन में कहा कि मैं गहरी पीड़ा में हूँ। मेरा जीवन हमेशा एक खुली किताब की तरह रहा है, संघर्षों और लड़ाइयों से भरा हुआ, लेकिन मैंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में सर्वोच्च मूल्यों को बरकरार रखा है। राजनीति में लगभग 60 साल बिताने के बाद, मैं इसके लायक नहीं हूँ। कल, श्री अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में मुझ पर पूरी तरह से झूठे और निराधार आरोप लगाए गए। जब ​​मेरे सहयोगी ने उन्हें चुनौती दी, तो उन्हें अपनी अपमानजनक टिप्पणी वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन नुकसान पहले ही हो चुका था। सभी मीडिया आउटलेट्स ने कहानी को चलाया, और सोशल मीडिया ने इसे फैलाया, जिससे मेरी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

मैं सदन के नेता से माफी की उम्मीद करता हूं: मल्लिकार्जुन खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मैं आज खड़े होकर श्री अनुराग ठाकुर के बेबुनियाद आरोपों की निंदा करने के लिए मजबूर हूं। मैं सदन के नेता से माफी की उम्मीद करता हूं, क्योंकि सत्ताधारी पार्टी को कम से कम इतना तो करना ही चाहिए। अगर अनुराग अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते तो उन्हें संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

बता दे कि सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा कि कर्नाटक विधानसभा की रिपोर्ट में कांग्रेस के एक नहीं बल्कि अनेक नेताओं के नाम सामने आए जिन्होंने वक्फ की प्रॉपर्टी को खाने का काम किया है और घोटाला किया है। इसलिए ये पारदर्शिता नहीं चाहते हैं और आप जवाबदेही नहीं चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+