Wankhede vs Nawab Malik: बोलीं वानखेड़े की बीवी-'समीर अवैध वसूली करता तो हमारे पास होता महल'

मुंबई, 26 अक्टूबर। क्रूज ड्रग्स केस की वजह से चर्चा में आए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े इस वक्त भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे हुए हैं। उन पर अवैध वसूली जैसे संगीन आरोप लगे हैं तो वहीं उनकी निजी जिंदगी के कुछ ऐसे सच सामने आए हैं, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने वानखेड़े पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें मुस्लिम बताया है और कहा है कि 'उन्होंने नौकरी पाने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कराया है।'

'समीर वानखेड़े पूरी तरह से ईमानदार हैं'

'समीर वानखेड़े पूरी तरह से ईमानदार हैं'

इस बारे में अब वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर खुलकर सामने आ गई हैं। उन्होंने आज तक से EXclusive बातचीत में कहा है कि 'समीर वानखेड़े पूरी तरह से ईमानदार है और इसी वजह से उसे निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो पिछले 15 सालों से ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं और उन्हें अपने काम के लिए कई अवॉर्ड भी मिले हैं, लेकिन आज कुछ चंद लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं।'

'अगर समीर अवैध वसूली करते तो आज हम महलों में रह रहे होते'

'अगर समीर अवैध वसूली करते तो आज हम महलों में रह रहे होते'

25 करोड़ की अवैध वसूली वाली बात ने क्रांति ने कहा कि 'अगर समीर अवैध वसूली करते तो आज हम महलों में रह रहे होते, हमारे पास गाड़ियों की लाइन लगी होती। हमारे पास छोटा घर या छोटी गाड़ी नहीं होती।'

'समीर के पिता जन्म से हिंदू हैं'

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'समीर के पिता जन्म से हिंदू हैं, उन्होंने एक मुस्लिम महिला से शादी की थी लेकिन मेरी सास ने शादी से पहले हिंदू धर्म अपना लिया था। ऐसे में समीर के मुस्लिम और धर्मपरिवर्तन का सवाल कहां से पैदा होता है।'

उस महिला के बारे में नहीं सोचा कि उस पर क्या बीतेगी?

उस महिला के बारे में नहीं सोचा कि उस पर क्या बीतेगी?

उन्होंने मीडिया पर भी गुस्सा निकाला और कहा कि' इस तरह से किसी भी व्यक्ति की पर्सनल लाइफ के बारे में पूरी बात जाने चीजें प्रसारित नहीं करनी चाहिए। समीर की पहली पत्नी का नाम जिस तरह से सामने लाया गया है, वो बेहद ही शर्मनाक है, आप लोग ने एक बार भी उस महिला के बारे में नहीं सोचा कि उस पर क्या बीतेगी? '

'मुझे ये पता है कि ये गलत है'

उन्होंने नवाब मलिक की ओर से ट्वीट किए बर्थ सार्टिफिकेट को भी गलत ठहराया और कहा कि 'मुझे नहीं पता कि इसे किस तरह से बनाया गया है, लेकिन मुझे ये पता है कि ये गलत है।'

'दाऊद वानखेड़े वाला सार्टफिकेट फर्जी है'

'दाऊद वानखेड़े वाला सार्टफिकेट फर्जी है'

यही नहीं समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने भी आजतक से कहा कि 'दाऊद वानखेड़े वाला सार्टफिकेट फर्जी है। जबसे मैं पैदा हुआ हूं तब से मेरा नाम ज्ञानदेव ही है, किसी को मेरा नाम दाऊद नहीं पता है। उन्होंने नवाब मलिक के सारे आरोपों को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि वो जो कुछ कह रहे हैं , वो गलत हैं, वो जानबूझकर हम पर आरोप लगा रहे हैं। पहले तो उनकी जांच होनी चाहिए।'

अजय देवगन के साथ काम कर चुकी हैं क्रांति रेडकर

अजय देवगन के साथ काम कर चुकी हैं क्रांति रेडकर

आपको बता दें कि मुंबई में पली-बढ़ीं क्रांति से समीर वानखेड़े से साल 2017 में शादी हुई थी। इस शादी से उन्हें दो जुड़वा बेटिया हैं। वो मराठी टीवी और थियेटर का जान-पहचाना नाम हैं। वो साल 2003 में प्रकाश झा की सुपर हिट फिल्म 'गंगाजल' में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें हीरो अजय देवगन थे। वो सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+