'... तो सभी कांग्रेसी बिना कपड़े के घूमें', राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना पर BJP नेता दुष्यंत गौतम
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सलमान खुर्शीद के एक बयान पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी भगवान राम के अवतार हैं सभी कांग्रेसियों को कपड़े उतारकर घूमना चाहिए

Rahul Gandhi Lord Ram Comparison: कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। बीजेपी के दुष्यंत गौतम ने कहा कि जैसा की कांग्रेस नेता की ओर कहा जा रहा है कि वे भगवान राम के अवतार हैं। अगर ये सच है तो उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य नेताओं को भी इतने कपड़े पहनकर नहीं चलना चाहिए।
भाजपा नेता दुष्यंत गौतम (Dushyant Gautam) ने अपने इस बयान के पीछे तर्क दिया कि अगर राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से हो रही है तो उनके साथ भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में जो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चल रहे हैं उन्हें भी कपड़े पहनकर नहीं चलना चाहिए। क्योंकि राम के साथ राम की सेना भी इतने कपड़े में नहीं चलती थी।
Recommended Video

कांग्रेस के दिग्गज नेता व सलमान खुर्शीद ने 'भारत जोड़ो यात्रा' पर बोलते हुए यात्रा का नेतृत्व कर रहे लोकसभा सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। जिस पर बयान देते हुए भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, "अगर राहुल गांधी राम के अवतार हैं, तो उन्हें अपनी 'सेना' को बताना चाहिए कि वह क्या खाते हैं। जिससे कि उन्हें ठंड ना लगे..उनकी 'सेना' बिना कपड़ों के क्यों नहीं घूमती...।" दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेसियों को भगवान की सेना के रुप में तो बिना कपड़े के ही घूमना चाहिए। जैसा की राम के साथ उनकी सेना थी।"












Click it and Unblock the Notifications