वाजिद खान के पास थी करोड़ों की पेंटिंग्स, पत्नी कमालरुख ने HC में देवर और सास से वापस मांगी पति की संपत्ति
मुंबई, 03 जून। बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर और सिंगर वाजिद खान के निधन को बीते बुधवार एक साल पूरे हो गए। उनकी पुण्यतिथि पर सिंगर साजिद खान ने एक थ्रो बैक वीडियो शेयर कर अपने भाई को याद किया। इस बीच वाजिद के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर उनकी पत्नी कमालरुख खान की अपनी ससुराल वालों से ठन गई है। अप्रैल 2021 में कमालरुख ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने देवर साजिद खान और सास के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, अब एक बार फिर वह न्यायालय पहुंच गई हैं।

कमालरुख खान ने देवर और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इस बार भी वाजिद खान की पत्नी कमालरुख खान ने अपने सुसराल वालों पर कई संगीन आरोप लगाए। कमालरुख ने बॉम्बे हाई कोर्ट से मांग की है कि उन्हें परिवार की संपत्ति से अलग किया जाए साथ ही उनकी संपत्ति सुरक्षित रखने के स्थाई आदेश दिए जाएं। बता दें कि कमालरुख खान पिछले 6 वर्षों से अपने परिवार से अलग रह रही हैं, वह पहले भी कई बार अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

कोर्ट ने मांगा संपत्ति का ब्योरा
कोर्ट ने कमालरुख खान की शिकायत पर साजिद खान और उनकी मां से परिवार की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा पेश करने का आदेश दिया है। 16 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति में वाजिद द्वारा खरीदी गई कई मशहूर पेंटर्स की पेंटिंग्स भी सामिल हैं जिसकी कीमत उनकी पत्नी ने कोर्ट को 8 करोड़ रुपए बताया है। इसमें फेमस पेंटर एमएफ हुसैन की कई पेंटिंग्स और स्केच शामिल हैं।

संपत्ति में मशहूर पेंटर्स की पेटिंग का कलेक्शन
कमालरुख खान के मुताबिक कलेक्शन में तैय्यब मेहता, वीएस गायतोंडे, एसएच रजा की एक-एक और जे स्वामीनाथ की दो पेंटिंग्स भी हैं। कोर्ट द्वारा यह पूछे जाने पर क्या कमालरुख खान का इन पेंटिंग्स के साथ कोई भावनात्मक कनेक्शन है? इस पर उनके वकील बहरैज ईरानी ने न्यायालय से कहा, 'परिवार के लिए यह सभी वस्तुएं अनमोल हैं, इनका भावनात्मक और आर्थिक महत्व है।' उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में कमालरुख खान विधवा हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इन चीजों पर ही निर्भर हैं।
Recommended Video

बच्चों का आधिकार कैसे छीन सकते हैं?
बहरैज ईरानी ने कोर्ट से यह भी कहा कि सिंगर वाजिद खान अपनी बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजना चाहते थे लेकिन अचानक उनके इंतकाल की वजह से अब परिवार भी सपोर्ट नहीं कर रहा, ये पैसे उनकी पत्नी कमालरुख खान की आर्थिक मदद करेंगे। तमाम झगड़ों की वजह से बच्चों के अधिकार को खत्म नहीं किया जा सकता, पिता की संपत्ति में उनका निहित अधिकार है। आपको बता दें कि निधन से पहले वाजिद खान ने कमालरुख के साथ तलाक की अर्जी दाखिल की थी लेकिन दोनों के बीच तलाक नहीं हो पाया था।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से टूटा एक और सितारा डिस्को डांसर,सौदागर जैसी फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर का कोरोना से देहांत
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Bombay High Court: घरेलू विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'पत्नी को किचन में जाने से रोकना क्रूरता' -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications