अहमद पटेल ने EC पर सवाल उठाया , पूछा- चुनाव की तारीखों के ऐलान में देर क्यों?

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अहमद पटेल ने लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा न किए जाने को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है। उन्‍होंने पूछा है कि क्‍या चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा और कार्यक्रम के समाप्‍त होने का इंतजार कर रहा है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने ट्वीट किया, "क्या निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री के 'आधिकारिक' यात्रा कार्यक्रमों के आम चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले समापन होने का इंतजार कर रहा है?"

अहमद पटेल ने EC पर सवाल उठाया , पूछा- चुनाव की तारीखों के ऐलान में देर क्यों?

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपने गृहराज्य गुजरात के दो दिनी दौरे पर हैं। इस दौरान वह अहमदाबाद मेट्रो सेवा के प्रथम चरण सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पटेल ने ट्वीट किया, 'राजनीतिक रैलियों में सरकारी तंत्र का उपयोग किया जा रहा है तथा टीवी और रेडियो पर राजनीतिक विज्ञापन दिए जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि चुनाव आयोग ने सरकार को जनता के पैसे पर अंतिम समय तक प्रचार करने के लिए छूट दे रखी है।' पिछली बार मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी थी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता चुनाव आयोग की निश्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं। कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां वर्ष 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा में विलंब के लिए निर्वाचन आयोग की निंदा कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+