बीजेपी से आजाद हुए कीर्ति ने कहा...आगे आगे देखिये होता है क्या?
नई दिल्ली। बीजेपी से निलंबित हुए कीर्ति आजाद ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि ठीक है कि पार्टी ने मुझे बाहर किया है, अब देखिये आगे-आगे क्या होता है? मैंने कोई अनुशासन नहीं तोड़ा है और ना ही पार्टी के खिलाफ जाकर कोई कदम उठाया है, अगर सच बोलने की यही सजा है तो ठीक है।
मैं तो पिछले दस सालों से डीडीसीए वाला मुद्दा उठा रहा हूं, तब तो पार्टी ने सुनी नहीं लेकिन आज जब आप वालों ने यह मुद्दा उठा लिया तो मुझे बाहर कर दिया, अगर कोई जिम्मेदार है तो वो पार्टी स्वयं है। यहां जो सच बोलता है वो बाहर होता है। अब देखिये कि आगे-आगे होता है क्या? हालांकि उन्हेोंन पीएम मोदी से इस मामले में हस्तकक्षेप करने की मांग की।
मालूम हो कि आजाद ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डीडीसीए में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचारों का आरोप लगाया था और इसके बाद सोशल मीडिया पर भी अरूण जेटली के खिलाफ कुछ अनाप-शनाप बातें लिखी थी जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। यहां आपको बता दें कि कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा जिले से सांसद है।













Click it and Unblock the Notifications