'आम आदमी' को क्या मिला प्रभु के रेल बजट से
नयी दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज अपना दूसरा रेल बजट पेश किया है। प्रभु ने बड़े-बड़े लोकलुभावने वादें करने के बजाए छोटी-छोटी सुविधाएं देकर आम आदमी को खुश करने की कोशिश की है। प्रभु ने आम आदमी को ध्यान में रखकर ये बजट पेश किया है। रेलवे ने सिर्फ 4 नई ट्रेनों की घोषणा की और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखा। रेल किराए में बढ़ोतरी न कर प्रभु ने आम लोगों को खुश कर दिया। बजट पेश करते वक्त सुरेश प्रभु ने कहा कि हमारी सरकार आम आदमी की सरकार है और ये भारतीय रेल के लिए सिर्फ नारा नहीं है। जैसा प्रभु ने कहा उसकी झलक भी उनके बजट में दिखी। देखिए प्रभु की रेल से आम आदमी के लिए क्या-किया खास...
- बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेन अंत्योदय एक्सप्रेस चलाई जाएगी।
- जनरल बोगी में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा होगी।
- बुजुर्गों को किराए में 50 फीसदी की रियायत
- जनरल बोगी में भी अब पैसे देकर खरीद सकेंगे बिस्तर
'आम आदमी' को क्या मिला प्रभु से
- बुजुर्गों के लिए 120 सीटें आरक्षित
- पत्रकारों के लिए होगी किफायती बुकिंग
- विकलांगों और वृद्धों के लिए सारथी सेवा
- यात्रियों के लिए वैकल्पिक बीमा योजना
- व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग होगी।
- स्टेशनों पर वेटिंग रुम की ऑनलाइन बुकिंग
- रेलवे स्टेशनों पर 2500 वाटर वैंडिग मशीन












Click it and Unblock the Notifications