रेलवे की खस्ता हालत तो देखिए अब 11 डिब्बे पटरी से उतरे
फर्रूखाबाद। भारतीय रेल की खस्ता हालत तो देखिए एक ट्रेन फिर पटरी से उतर गई। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद-कासगंज रेलवे स्टेशनोें के बीच शमशाबाद यार्ड में बुधवार देर रात केपीजीएम स्पेशल मालगाड़ी के ग्यारह डिब्बे पटरी से उतर गए है। इस हादसे की वजह से रेल यातायात बाधित रहा।

जानकारी के मुताबिक रेलवे इज्जतनगर के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि भोपाल डिवीजन से बिहार कपूरी गांव खाद लेकर जा रही स्पेशल मालगाड़ी के डिब्बे उतर गए।
इस घटना की वजह से मथुरा-छपरा एक्सप्रेस और कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस का यातायात बाधित हुआ। हजारों यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए मुशिबतों का समाना करना पड़ा।
गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है कि ट्रेन या मालगाड़ी पटरी से उतरी है। दरअसल, इससे पहले महाराष्ट्र में भी एक मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतर गई थी।
वहीं पिछले दिनों लखनऊ में भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया था। इससे पहले गौरखपुर में दो यात्री ट्रेन के भिड़ जाने वाला रेलवे हादसा तो शायद ही कोई भूल पाया हो। जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications