Video: अफजल गुरु के बेटे ने कहा आधार मिल गया अब पासपोर्ट भी मिले
बारामूला। संसद पर साल 2001 में हुए आतंकी हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु के बेटे, गालिब ने भारत सरकार से अपील की है कि उसे जल्द से जल्द भारतीय पासपोर्ट मुहैया कराया जाए। गालिब का आधार कार्ड बन चुका है और उसे इस बात की काफी खुशी है। उसका कहना है कि अगर उसका पासपोर्ट बन जाएगा तो फिर वह इंटरनेशनल मेडिकल स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकता है। गालिब उस समय खबरों में आया था जब उसे 12वीं के बोर्ड एग्जाम में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा नंबर हासिल हुए थे।

टर्की में मिल रही है स्कॉलरशिप
गालिब ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि उसे विदेश में पढ़ाई करने के लिए स्कॉरशिप मिल रही है लेकिन पासपोर्ट नहीं होने की वजह से वह उसका फायदा नहीं ले पा रहा है। उसने कहा कि उसके पास आधार कार्ड है, तो पासपोर्ट भी मिलना चाहिए। संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरू को साल 2013 में फांसी की सजा दी गई थी। एएनआई से बातचीत में गालिब ने कहा, 'मैं सोचता हूं कि मेरा पासपोर्ट बनना चाहिए, क्योंकि टर्की में मुझे स्कॉलरशिप मिल रही है मेडिकल के लिए, अगर मेरे पास आधार कार्ड है तो मुझे पासपोर्ट क्यों नहीं मिलना चाहिए। मुझे लगता है कि मुझे पासपोर्ट मिलना चाहिए।'
गालिब को मिले थे सबसे ज्यादा नंबर
जनवरी 2018 की खबर के मुताबिक भारतीय संसद पर हमले की साजिश रचने वाले मोहम्मद अफजल गुरु के बेटे गालिब गुरु ने 12वीं की परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। कश्मीर बोर्ड के नतीजों के मुताबिक, गालिब ने कुल 500 अंकों में से 441 अंक हासिल किए थे. उसे सभी पांच विषयों में 'ए' ग्रेड मिला था। गालिब साइंस का स्टूडेंट है। उसने 12वीं के बोर्ड एग्जाम में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी में 80 से ऊपर अंक हासिल किए थे। पीसीबी के अलावा उसके पास एनवॉयरमेंटल साइंस भी थी, जिसमें उसने सबसे अधिक 94 अंक हासिल किए थे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications