राहुल गांधी पर हर्षवर्धन का हमला- लाशों पर राजनीति करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे

नई दिल्‍ली, 25 मई। कोरोना वायरस का संक्रमण जिस तरह दुनिया भर में फैल रहा है उसी तरह राजनीतिक हमले भी तेज हो रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस हर मौके पर हमलावर हो रहे हैं। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर दोनों की जंग दिखती है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोरोना से मौत के सरकारी और अनुमानित आंकड़ों से जुड़ा 'द न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स' का एक ग्राफिक साझा किया। राहुल गांधी के इस ट्वीट पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि वह लाशों पर राजनीति करने से बाज आए।

कोरोना वायरस का संक्रमण जिस तरह दुनिया भर में फैल रहा है उसी तरह राजनीतिक हमले भी तेज हो रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस हर मौके पर हमलावर हो रहे हैं।

आपको बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी ने ट्व‍िटर पर 'द न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स' के ग्राफिक को साझा करते हुए कहा, 'आंकड़े झूठ नहीं बोलते हैं...भारत सरकार ऐसा करती है।' यह ग्राफिक कोरोना से मौत के सरकारी और अनुमानित आंकड़ों से जुड़ा है। इसपर पलटवार करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस का स्‍टाइल है। पेड़ों पर से गिद्ध भले ही लुप्त हो रहे हों, लेकिन लगता है कि उनकी ऊर्जा धरती के गिद्धों में समाहित हो रही है। उन्‍होंने कहा कि कहा कि राहुल गांधी को देश की सरकार से ज्‍यादा न्‍यूयॉर्क पर भरोसा है। लाशों की राजनीति करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+