उपचुनावोंं की वोटिंग खत्‍म अब 16 सितंबर के नतीजों का इंतजार

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री बनने के बाद आज नरेंद्र मोदी और उनके मैजिक की सबसे बड़ी परीक्षा है। देश की तीन लोकसभा और 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोट डाले जा रहे हैं। इन सभी सीटों पर होने वाले मतदान का परिणाम 16 सितंबर को घोषित किया जाएगा।

शाम 5:15 बजे 62

पश्चिम बंगाल उपचुनावों में 62 प्रतिशत मतदान, उत्‍तर प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 43 प्रतिशत मतदान तो वहीं सिक्किम में दोपहर तीन बजे तक 73 प्रतिशत मतदान दर्ज।

शाम 4:45 बजे
गुजरात उपचुनावों में करीब 40 प्रतिशत मतदान दर्ज।

दोपहर 3:50 बजे
राजस्‍थान में 51.76 प्रतिशत मतदान दर्ज। उत्‍तर प्रदेश के ठाकुरदार और निगाहसान में 54 प्रतिशत मतदान दर्ज।

दोपहर 3:00 बजे
पश्‍िचम बंगाल के चौरंगी में 40.24 प्रतिशत मतदान तो बाइसरथ दक्षिण में 63.78 प्रतिशत मतदान दर्ज।

दोपहर 2:25 बजे
त्रिपुरा में सबसे ज्‍यादा मतदान 55 प्रतिशम मतदान दर्ज।

दोपहर 2:00 बजे
मिर्जापुर की सांसद और अपनादल की महासचिव अनुप्रिया पटेल को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर घूमने से रोकने का आदेश मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उनका लोकेशन पता करने में लग गए हैं। अनुप्रिया और सपा नेताओं के बीच कई स्थानों पर बूथ में घुसने को लेकर नोकझोंक हो चुकी है। माना जा रहा है कि विवाद गंभीर रूप न ले ले, इसके लिए लखनऊ से मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर से यह आदेश जारी किया गया है।

दोपहर1.45 बजे
रोहनिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में दिन 1 बजे तक 36 प्रतिशत वोट पड़े। विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगी हुई हैं।

1.30 बजे
ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट के उपचुनाव में दिन 1 बजे तक 42 प्रतिशत वोट पड़े। विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगी हुई हैं।

12.30 बजे
चरखारी में 27 प्रतिशत वोटिंग
बलचौर मतदान केन्द्र में सपा एजेंट के जबरन साइकिल पर वोट डालवाने पर बवाल, दूसरे एजेंटो ने किया बवाल। पुलिस से मारपीट। 8.30 बसे से 11.10 बजे तक वोटिंग रुकी।

12.15 बजे
सुबह 11 बजे तक सहारनपुर में 25 और बिजनौर में 23.5 प्रतिशत मतदान
सहारनपुर और बिजनौर सीट के उपचुनाव के लिए दोनों जगह डाले जा रहे हैं वोट। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान। बिजनौर में सुबह 11 बजे तक 23.5 प्रतिशत और सहारनपुर में 25 प्रतिशत हुआ मतदान।

12.00 बजे
सिराथू विधान सभा उपचुनाव
11 बजे तक 22 फीसदी हुआ मतदान। यहां बसपा ने अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा है। मौसम अच्छा होने पर घरों से निकले मतदाता।

सुबह 11.45 बजे
निघासन (लखीमपुर) उपचुनाव
निघासन सीट पर 11 बजे तक 26 फीसदी मतदान हुआ है। बारिश थमते ही लोग निकलने लगे हैं। कई केन्द्रों पर लम्बी कतारें लगीं रही। शारदा के पानी से घिरे तिकुनिया के गांवों में भी वोट पड़ने लगे हैं। नावों से वोटरों को मतदान करने पहुंचाया जा रहा है। 10 बजे तक 13 फीसदी वोटिंग हुई थी।

सुबह 11.30 बजे
ठाकुरद्वारा उपचुनाव में पहले दो घंटे में 11 फीसदी वोट पड़े। बूथों पर लंबी कतारें लगी है। कई जगह पर सन्नाटा पसरा है। सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। कहीं से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।

सुबह 11.15 बजे
निघासन सीट पर शांतिपूर्ण मतदान। सुबह से हो रही तेज बारिश से मतदान प्रभावित हुआ है। नौ बजे तक 13.20 फीसदी वोट पड़ चुके थे। वोटर बारिश थमने के बाद फिर घरों से निकले। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

सुबह 10.50 बजे
सुबह 9 बजे तक यूपी चरखारी में 19 और हमीरपुर में 8 प्रतिशत हुआ मतदान। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हो रहा है।

सुबह 10.40 बजे
बिजनौर और सहारनपुर उपचुनाव
सुबह दस बजे तक बिजनौर में 11 और सहारनपुर में हुआ था 9 फीसदी मतदान हुआ है। सहारनपुर और बिजनौर सीट उपचुनाव के लिए दोनों जगह वोट डाले जा रहे हैं।

सुबह 10.30 बजे
रोहनिया विस उपचुनाव
रोहनिया विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक 9.7 प्रतिशत वोट पड़े थे। बारिश के चलते मतदान में व्यवधान भी पड़ रहा है। रोहनियां विधानसभा में अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव अनुप्रिया पटेल के त्यागपत्र के कारण उपचुनाव हो रहा है। अनुप्रिया मिर्जापुर से सांसद बन चुकी हैं। इस चुनाव में उनकी मां कृष्णा पटेल भाजपा व अपना दल की संयुक्त प्रत्याशी हैं। उनके अलावा सपा के महेन्द्र सिंह पटेल समेत दूसरे 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सुबह 10.20 बजे

सिराथू विधान सभा उपचुनाव में पसरा सन्नाटा
सिराथू विधान सभा उपचुनाव में मतदाताओं में नहीं दिखा जोश। सुबह नौ बजे तक पांच फीसदी मतदान भी नहीं हुआ था।

सुबह 10.00 बजे
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) विधानसभा उपचुनाव
प्रतिष्ठा वाले चुनाव में मतदाताओं में जोश दिखा। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर कतारें लगीं। मौसम ने भी साथ दिया। बादलों की छांव में सुबह 9 बजे तक 11% वोट पडे़।

शनिवार को जिन सीटों के लिए लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग

  • वडा़ेदरा गुजरात की एक सीट
  • उत्‍तर प्रदेश मैनपुरी की एक सीट
  • तेंलगापा की मेडक

विधानसभा उपचुनावों के लिए वोटिंग

  • उत्‍तर प्रदेश की 11 सीटें
  • गुजरात की 9 सीटें
  • राजस्‍थान की 4 सीटें
  • पश्चिम बंगाल की 2 सीटें
  • आंध्र प्रदेश की 1 सीट
  • सिक्किम की 1 सीटे
  • त्रिपुरा की 1 सीटे
कुछ और खास बातें
  • YSR कांग्रेस MLA और अभिनेत्री रोजा पर TDP कार्यकर्ताओं ने किया हमला
  • वाईएसआर कांग्रेस एमएलए और अभिनेत्री रोजा पर टीडीपी कार्यकर्ताओं ने आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के नगारी मंदिर में हमला किया।
  • वड़ोदरा से कांग्रेस उम्‍मीदवार नरेंद्र रावत पर पार्टी के चुनाव चिहृन के साथ फोटो खींचने की वजह से केस दर्ज।

तैनात रहे सुरक्षा कर्मी

तैनात रहे सुरक्षा कर्मी

वोटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वोटों की गिनती 16 सितंबर को होगी। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सबसे बड़ी परीक्षा होनी है। राज्य में नोएडा समेत 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।

वडोदरा सीट पर भी वोटिंग

वडोदरा सीट पर भी वोटिंग

गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के लिए वडोदरा की सीट खाली की थी। गुजरात विधानसभा की नौ सीटों पर भी उपचुनाव हो रहा है। ये सभी सीटें बीजेपी के कब्जे में थी।

भतीजे तेज प्रताप मैदान में

भतीजे तेज प्रताप मैदान में

मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव का टेस्ट होना है। एसपी अध्यक्ष की खाली की हुई सीट से उनके भतीजे के बेटे तेज प्रताप उपचुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा में 10 पर बीजेपी का कब्जा था। रोहनियां सीट बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल के कब्जे में है।

यूपी से लेकर नॉर्थ ईस्‍ट के नतीजों पर नजर

यूपी से लेकर नॉर्थ ईस्‍ट के नतीजों पर नजर

यूपी में नोएडा, सहारनपुर नगर, बिजनौर, निघासन, ठाकुरद्वारा, रोहनियां, लखनऊ ईस्ट, सिराथू, हमीरपुर, बलहा और चरखारी में उपचुनाव हो रहे हैं। राजस्थान की चार, पश्चिम बंगाल की दो, छत्तीसगढ़ और आंध्र की 1-1 सीटों पर भी उपचुनाव हो रहा है।

लोगों ने बढ़ चढ़कर डाले वोट

लोगों ने बढ़ चढ़कर डाले वोट

इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों की पांच सीटों पर भी वो‍ट डाले जा रहे हैं।तेलंगाना की मेडक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। टीआरएस चीफ के. चंद्रशेखर राव ने सीएम बनने पर यह सीट खाली की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+