यूपी के अलापुर और उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में वोटिंग जारी
इन दोनों सीटों पर पहले 15 फरवरी को मतदान होना था। देश के पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में मतदान की प्रक्रिया इन दो सीटों पर वोटिंग के बाद खत्म हो जाएगी।
नई दिल्ली। प्रत्याशियों की मौत की वजह से आगे बढ़ाई गई वोटिंग की तारीख की वजह से गुरुवार को उत्तर प्रदेश अंबेडकरनगर जिले की अलापुर सीट और उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में वोट डाले जा रहे हैं। इन दोनों सीटों पर पहले 15 फरवरी को मतदान होना था। देश के पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में मतदान की प्रक्रिया इन दो सीटों पर वोटिंग के बाद खत्म हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव आठ मार्च के भीतर होने थे। अंबेडकरनगर जिले की अलापुर सीट पर वोटिंग जारी है। इस सीट पर चुनाव सपा उम्मीदवार चंदरशेखर कनौजिया के निधन की वजह से स्थगित कर दिया गया था। यहां दूसरे चरण में 15 फरवरी को मतदान होना था। यह सीट सपा के कब्जे में है।
वहीं, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कर्णप्रयाग सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं। चमौली जिले में आने वाली इस सीट पर 15 फरवरी को मतदान होना था लेकिन बीएसपी उम्मीदवार कुलदीप सिंह की सड़क हादसे में मौत के बाद यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने इसके लिए भी 9 मार्च की तारीख तय की थी।












Click it and Unblock the Notifications