Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

9 राज्यों की Final Voter List जारी, 1.70 करोड़ नाम कटे, कहीं आपका नाम तो नहीं हटा? ऐसे चेक करें लिस्ट

Voter List: देशभर में मतदाता सूची को लेकर चल रही बहस के बीच अब तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फाइनल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस प्रक्रिया के बाद 1.70 करोड़ से ज्यादा नाम मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं।

कितने नाम कटे और क्यों हुआ बदलाव (Special Intensive Revision)

मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की ओर से साझा आंकड़ों के मुताबिक गुजरात, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, गोवा और केरल में 27 अक्टूबर से पहले कुल मतदाताओं की संख्या 21.45 करोड़ से अधिक थी। फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद यह घटकर करीब 19.75 करोड़ रह गई। यानी इस बड़े संशोधन अभियान के दौरान 1.70 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए गए।

Final Voter List

चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट रखने के लिए की गई है, जिसमें मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं।

बिहार से लेकर असम तक क्या है स्थिति (State Wise Voter List Update)

बिहार में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वहां भी इसे लेकर राजनीतिक बहस तेज रही। असम में 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' की जगह 'स्पेशल रिवीजन' प्रक्रिया अपनाई गई, जो 10 फरवरी को पूरी हुई।

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में इस प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। कई राज्यों में शेड्यूल में बदलाव भी किया गया। फिलहाल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह कवायद जारी है, जहां करीब 60 करोड़ मतदाता शामिल हैं। इसके बाद बाकी 17 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में भी यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिनमें लगभग 40 करोड़ मतदाता आते हैं।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बड़ा असर (Voter Data Impact)

  • छत्तीसगढ़ में फाइनल सूची जारी होने के बाद 24 लाख नाम हटे हैं, जबकि 2,34,994 नए मतदाता जोड़े गए हैं। अब राज्य में कुल 1,87,30,914 पंजीकृत मतदाता हैं। पहले यह संख्या 2,12,30,737 थी।
  • मध्य प्रदेश में सितंबर तक 5,74,06,143 मतदाता दर्ज थे। संशोधन के बाद यह संख्या घटकर 5,39,81,065 रह गई। यानी यहां 34,25,078 नाम सूची से हटे।
  • राजस्थान में भी बड़ा बदलाव दिखा। यहां 31.36 लाख नाम कम हुए हैं। अब राज्य में कुल मतदाता 5,15,19,929 हैं, जबकि पहले यह संख्या 5,46,56,215 थी।

क्यों जरूरी है अपना नाम चेक करना (How To Check Voter List)

इतने बड़े पैमाने पर नाम कटने के बाद यह जरूरी हो गया है कि हर मतदाता अपनी स्थिति खुद जांचे। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर नाम, बूथ और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी देखी जा सकती है।

मतदाता सूची में नाम न होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा और आपत्ति भी दर्ज की जा सकती है। मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। ऐसे में अगर आपका नाम हट गया है तो अगली बार मतदान का अधिकार प्रभावित हो सकता है। इसलिए अपने राज्य की फाइनल वोटर लिस्ट जरूर जांचें और सुनिश्चित करें कि आपका नाम सुरक्षित है।

वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे खोजें?

  • ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स को Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर देखा जा सकता है।
  • अगर आप सिर्फ अपने राज्य का देखना चाहते हैं तो आपको Chief Electoral Officer ....अपने राज्य के नाम की वेबसाइट पर जा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगप आप राजस्थान का देखना चाहते हैं तो Chief Electoral Officer Rajasthan की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in/ पर जाकर अपना नाम या EPIC नंबर दर्ज करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • नाम या EPIC नंबर डालते ही संबंधित मतदाता की पूरी डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अगर वेबसाइट से जानकारी नहीं मिल पा रही है, तो अपने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस से संपर्क करें।
  • अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से भी नाम सत्यापित किया जा सकता है।
  • जरूरत पड़ने पर राजनीतिक दलों के बूथ लेवल असिस्टेंट (BLA) से भी सहायता ली जा सकती है।

अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो क्या करें?

  • चुनाव आयोग ने 2026 की मतदाता सूची से हटाए गए नामों की संशोधित सूची जारी की है।
  • जिन मतदाताओं का नाम 2025 की सूची में था लेकिन 2026 में हटा दिया गया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर EPIC नंबर या अपने राज्य/विधानसभा क्षेत्र की जानकारी डालकर स्थिति देख सकते हैं।
  • नाम गायब होने की स्थिति में फॉर्म 6 भरें और उसके साथ Annexure IV संलग्न करें।
  • भरा हुआ फॉर्म अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को जमा करें।
  • फॉर्म 6 ऑनलाइन भी Election Commission of India की वेबसाइट या ECINET ऐप के जरिए भरा जा सकता है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+