वोटर लिस्ट में है गड़बड़ी, तो जल्दी से तैयार कर लें डॉक्यूमेंट्स, चुनाव आयोग ने बताया कब से होगा सुधार

Voter Lists Correction Date ECI: चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। इसी दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि अगर वोटर लिस्ट में कोई भी गड़बड़ी है, कोई नाम रह गया है या चढ़वाना है तो, वो काम आप 17 अक्टूबर से करा सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत है तो वो परिवर्धन, विलोपन और संशोधन करा सकते हैं। हमने उनके लिए पूरी तैयारी कर ली है।''

Voter List Update Kaise Kare Details

Voter List Correction कैसे करें वोटर लिस्ट में बदलाव?

  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, हम घर-घर में सर्वे करा रहे हैं, 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को वोटर लिस्ट में कुछ भी बदलवाना है तो वो करवा सकते हैं। जिन्हें भी ये बदलाव कराना है, वो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) या फिर सीधे वोटर हेल्प लाइन के जरिए वोटर लिस्ट में बदलाव करा सकते हैं।''
  • नागरिक मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सारी जानकारी ले सकते हैं। देश के किसी भी हिस्से से कोई भी नागरिक दिन के किसी भी समय किसी भी प्रश्न या शिकायत के लिए अंग्रेजी या हिंदी में इस 1950 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर आप वोटर आईडी संबंधित भी कोई जानकारी ले सकते हैं।
  • इस 1950 नंबर पर आप एसएमएस के जरिए भी जानकारी मांग सकते हैं। SMS के लिए आपको स्पेस (वोटर आईडी कार्ड) लिखकर 1950 पर एसएमएस करें ।
  • ज्यादा जानकारी के लिए आप निर्वाचन आयोग की मतदाता सेवा पोर्टल वेबसाइट voters.eci.gov.in पर भी जा सकते हैं। यहां आप वोटर आईडी नई बनवाई हो, या फिर वोटर आईडी में कोई बदलाव है, ये सारी जानकारी देख सकते हैं।
  • -इसके अलावा आप अपने निकटतम मतदाता सुविधा केंद्र पर जा सकते हैं।
  • -वोटर सर्विस के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप eci.gov.in/voter/voter-services पर भी जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+