भारी संख्या में मतदान करें : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड और जम्मू एवं कश्मीर के विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के मतदान में मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं जम्मू एवं कश्मीर तथा झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।"
इस चरण में जम्मू एवं कश्मीर की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इसमें 18 लाख से अधिक मतदाता 213 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। इस चरण के लिए 2,366 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
झारखंड में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 36,90,069 मतदाता, 16 महिला उम्मदवारों सहित 208 उम्मीदवारों की राजनैतिक किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य में शनिवार को 3,773 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications