वीके सिंह ने आर्म गुट पर पैसे देकर उन्हें बदनाम करने का अभियान चलाने का आरोप लगाया

नई दिल्ली। रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने एक बार फिर से मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे खिलाफ जानबूझकर मीडिया में कैंपेन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना के एक गुट के इशारे पर मीडिया यह अभियान चला रहा है।

vk singh

वीके सिंह ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को इस बात की जानकारी दी है कि ये सारे अभियान मनगढ़ंत हैं, मैं आपके उपर इस बात को छोड़ता हूं कि आप पता लगाये कि यह सब किसके इशारे पर हो रहा है। वहीं वीके सिंह ने कहा कि पीएम खुद मीडिया को बेहतर समझते हैं और उन्होंने कहा कि आप यह मुझपर छोड़ दीजिए।

वीके सिंह ने कहा कि सेना के भीतर कुछ कपटी लोग मेरे खिलाफ गुटबाजी करके मुझे बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं सेना में था तो ये लोग मुझे बदनाम करने में विफल रहे थे, लेकिन वो अब भी यही प्रयास करने में जुटे हुए हैं। यही नहीं वीके सिंह ने सेना के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी पर उनके खिलाफ षड़यंत्र रचने का आरोप भी लगाया।

वीके सिंह ने कहा कि सेना में मेरे बहुत घनिष्ठ लोग हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें पैसे दिये जाते हैं मेरे खिलाफ अभियान चलाने के लिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि इनमें कुछ पत्रकार भी हैं जो वही लिखेंगे जो उनको लिखने को कहा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+