सीने में दर्द के बाद ICU में भर्ती शशिकला के पति, हालत गंभीर
नई दिल्ली। AIADMK की नेता और एक जमाने में दिवंगत जयललिता की बेहद करीबी रह चुकी शशिकला के पति एम नटराजन को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो जानकरी मिल रही है उसके मुताबिक नटराजन को सीने में दर्द की शिकायत हुई है जिसके बाद उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उल्लेखनीय है कि नटराजन की उम्र 74 साल है और उनको लीवर की भी समस्या है। इससे पहले भी कई बार वो आईसीयू में भर्ती हो चुके हैं।

अस्पताल ने यहां एक बयान में कहा कि नटराजन को ग्लेनीग्लेस अस्पताल के आईसीयू में 16 मार्च को फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के साथ भर्ती किया गया। अस्पताल के मुख्य संचालन अधिकारी शानमुगा प्रियन ने कहा कि नटराजन'' वेंटिलेटर'' पर हैं और उनकी स्थिति'' गंभीर'' है। पिछले साल अक्तूबर में नटराजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका यकृत और गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications