सीएम योगी से मुलाकात के बाद विवेक तिवारी की पत्नी को मिले ये चार आश्वासन

Recommended Video

    Lucknow Vivek Case : Yogi Adityanath ने Vivek Tiwari की Family से किए 4 जरूरी वादे | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में उनके परिजनों ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना सीएम आवास पहुंची। राजधानी के गोमतीनगर इलाके में विवेक तिवारी को एक कॉन्सटेबल प्रशांत ने गोली मार दी थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

    बच्चों के नाम 5-5 लाख की एफडी

    बच्चों के नाम 5-5 लाख की एफडी

    कल्पना ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य सरकार पर उनका भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नौकरी से लेकर निष्पक्ष जांच की उनकी मांग को सीएम योगी ने स्वीकार किया है और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। वहीं, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि जो भी तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए, सरकार ने की है। आगे भी जो कार्रवाई करनी है, वो निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी। विवेक तिवारी के परिवार के प्रति, उनके बच्चों के भविष्य के प्रति सरकार गंभीर है। विवेक तिवारी के बच्चों के नाम 5-5 लाख की एफडी कराई जाएगी।

    मां के नाम 5 लाख की एफडी

    दिनेश शर्मा ने कहा कि परिवार को 25 लाख रु की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। विवेक की माता के जीवनयापन के लिए उनके नाम पर 5 लाख की एफडी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार विवेक तिवारी के परिवार की पूरी मदद करेगी। ये सहायता नहीं है, बल्कि सरकार का कर्तव्य है और उसे सरकार हर संभव पूरा करेगी।

    विवेक की पत्नी को सरकारी नौकरी

    विवेक की पत्नी को सरकारी नौकरी

    दिनेश शर्मा ने बताया कि विवेक तिवारी की पत्नी को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी ताकि वे अपने परिवार की देखभाल कर सकें। सरकार उनके परिवार को आवास भी मुहैया कराएगी। इस मामले में कल्पना तिवारी ने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे और कहा था कि दोषी सिपाहियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सीएम योगी को पत्र लिखकर इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की थी।

    विवेक के परिवार को सरकार देगी आवास

    विवेक के परिवार को सरकार देगी आवास

    जबकि रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन पर विवेक तिवारी के परिवार से बात की थी। उन्होंने मृतक की पत्नी से कहा था कि सरकार द्वारा परिवार को आवश्यक सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा था कि जब भी वे चाहें उनसे मिल सकते हैं। बता दें कि विवेक की पत्नी लगातार मांग कर रही थीं कि सीएम योगी आकर उनकी फरियाद सुनें। उनका कहना था कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+