विवेक तिवारी मर्डर केस में नया मोड़, सामने आया प्रशांत चौधरी का एक और शिकार, बनेगा गवाह!
अब केस में एक ऐसा शख्स सामने आया है, जिसने कहा है कि वो भी आरोपी सिपाहियों की 'दबंगई' का शिकार बन चुका है। इस शख्स ने कहा है कि वो विवेक तिवारी मर्डर केस में कोर्ट जाकर गवाही देने के लिए भी तैयार है।
नई दिल्ली। लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी मर्डर केस की गुत्थी लगातार उलझती हुई नजर आ रही है। मर्डर केस में आरोपी दोनों सिपाहियों को दो दिन के लिए रिमांड पर लिए जाने के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। एसआईटी के अधिकारियों ने दोनों सिपाहियों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का फिर से नाट्य रूपांतरण किया तो कहानी कई जगह उलझ गई। इस बीच अब केस में एक ऐसा शख्स सामने आया है, जिसने कहा है कि वो भी आरोपी सिपाहियों की 'दबंगई' का शिकार बन चुका है। इस शख्स ने कहा है कि वो विवेक तिवारी मर्डर केस में कोर्ट जाकर गवाही देने के लिए भी तैयार है।

बीएसएनएल के इंजीनियर ने सुनाई आपबीती
दरअसल, विवेक तिवारी मर्डर केस में मुख्या आरोपी प्रशांत चौधरी पर पहले भी आरोप लग चुके हैं कि वह रात में लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करता था। अब बीएसएनएल के एक इंजीनियर ने बताया है कि वह भी आरोपी प्रशांत चौधरी का शिकार बन चुका है। इंदिरानगर की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी के रहने वाले इस इंजीनियर ने बताया कि बीते 28 अगस्त की देर रात को वह अपने एक दोस्त के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क की ओर से घर लौट रहे थे। उसी दौरान उन्होंने पार्क के कोने पर स्थित पान की दुकान से सिगरेट खरीदी और वहीं खड़े होकर पीने लगे। तभी अचानक अपाचे बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उनसे पूछताछ करने लगे।

5 हजार देकर सिपाहियों के चंगुल से छूटे
इंजीनियर ने बताया कि पूछताछ के दौरान उनमें से एक सिपाही ने तलाशी लेते हुए उनका पर्स निकाल लिया और कुछ दूर हटकर उसे चैक करने लगा। इसके बाद जब वो सिपाही वापस लौटा तो पर्स से गांजे की एक पुड़िया निकालते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। सिपाहियों ने मामला रफा-दफा करने के लिए उनसे 10 हजार रुपए की मांग की और ना देने पर थाने ले जाकर मार-पिटाई करने लगे। इंजीनियर ने बताया कि सिपाहियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया और किसी से बात नहीं करने दी। उन्होंने गांजा सप्लाई करने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद किसी तरह एक दोस्त से 5 हजार रुपए लेकर उन्होंने सिपाहियों को दिए और उसके बाद ही थाने से निकल पाए।

खबरों में फोटो देखकर पहचाना, गवाह बनने को तैयार
इंजीनियर का कहना है कि इस घटना के बाद वो काफी डर गए थे और उन्होंने मामले की कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने बताया कि जिस समय लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या हुई, वो हरिद्वार गए हुए थे। वापस आकर अखबारों और टीवी में खबरें देखी तो आरोपी प्रशांत चौधरी को पहचान लिया। उन्होंने बताया कि प्रशांत ने ही उनसे गांजे की पुड़िया रखने के नाम पर अवैध वसूली की थी। इंजीनियर का कहना है कि इसके बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर विवेक तिवारी की हत्या का केस लड़ रहे वकीलों से संपर्क किया है और प्रशांत चौधरी की अवैध वसूली के खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार हैं। इंजीनियर ने उस पान की दुकान और पान बेचने वाले की भी फोटो ले ली है।

एक गुमनाम शिक्षक भी लगा चुके हैं वसूली के आरोप
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक निजी कॉलेज के शिक्षक ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया था कि जिस रात विवेक तिवारी की हत्या हुई, उसी रात दोनों सिपाहियों ने उनसे धमकी देते हुए 3 हजार रुपए ऐंठे थे। शिक्षक ने बताया कि वो अपने कुछ दोस्तों के साथ एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। लौटते हुए उन्होंने एक पान की दुकान से सिगरेट ली। इसके कुछ देर बाद ही दोनों पुलिसकर्मी वहां आ गए और धमकाते हुए हमसे 3000 रुपए ऐंठ लिए। शिक्षक ने बताया कि उन्हें शक हुआ कि पान वाले ने ही फोन से पुलिसकर्मियों को सूचना दी थी। शिक्षक ने बताया कि हो सकता है कि वो पान वाला ही शिकार भांपकर पुलिसकर्मियों को सूचना देता हो।

रिमांड पर सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
इससे पहले, शनिवार को मामले की जांच कर रही एसआईटी ने देर रात आरोपी दोनों सिपाहियों के बयानों के आधार पर पूरी घटना का फिर से नाट्य रूपांतरण किया। इस दौरान आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी को जहां घटनास्थल से दूर एक गाड़ी में बिठाए रखा गया, वहीं नाट्य रूपांतरण के दौरान कई नए और चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए। एसआईटी के अधिकारियों ने आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी को घटनास्थल से करीब 80 मीटर दूर कार में ही बिठाए रखा। पहले नाट्य रूपांतरण के दौरान सना खान ने एसआईटी को जो बयान दिए और दूसरे नाट्य रूपांतरण के दौरान आरोपी सिपाही ने जो बयान दिए, उनमें काफी अंतर पाए गए।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications