लखनऊ शूटआउट पर केजरीवाल ने पूछा- विवेक तिवारी तो हिंदू था, फिर उसे क्यों मारा?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिस तरह से एप्पल कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करने वाले विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसके बाद लगातार इस मुद्दे को लेकर सियासी दल योगी सरकार को घेर रहे हैं, राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अब बीजेपी पर निशाना साधा है।
विवेक तिवारी तो हिंदू था, फिर उसे क्यों मारा?
दिल्ली के मुखिया ने इस बारे में ट्वीट करके पूछा है कि विवेक तिवारी (मृतक) तो हिंदू था फिर उसे क्यों मारा? केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं, वो हिंदुओं के हितैषी नहीं हैं, अगर सत्ता पाने के लिए इन्हें सभी हिंदुओं का कत्ल भी करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।

'लखनऊ की घटना कोई मुठभेड़ की वारदात नहीं'
वहीं, इस मामले पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह चुके हैं कि लखनऊ की घटना कोई मुठभेड़ की वारदात नहीं है। हम इसकी पूरी जांच कराएंगे। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आवश्यकता पड़ेगी तो हम सीबीआई को भी इसकी जांच सौंपेंगे।

कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने शक के आधार पर विवेक पर गोली चला दी
गौरतलब है कि विवेक आईफोन लॉन्चिंग के बाद अपनी महिला सहकर्मी सना खान के साथ लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो विवेक ने दरकिनार कर दिया। कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने शक में गोली चला दी, जिससे विवेक की मौत हो गई।

आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया
जिसके बाद गोली चलाने वाले कॉन्स्टेबल के खिलाफ गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications