विवेक तिवारी: मां के आंसू थामने के लिए 12 साल की बेटी ने रोके अपने आंसू

नई दिल्ली। एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की लखनऊ में पुलिस की गोली से हुई हत्या के बाद उनके परिवार पर गम का जैसे पहाड़ ही टूट पड़ा हो। खास तौर से विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना का बुरा हाल है। उनके आंसू हैं कि थमने का नाम ही ले रहे हैं। हालांकि अपनी मां की गंभीर हालत को देखते हुए उनकी बड़ी बेटी शिवी ने मजबूत हौंसले का परिचय दिया। महज 12 साल की शिवी ने अपने दुख और आंसू पर काबू पाने की कोशिश तो की ही, साथ ही अपनी मां को भी संभालने की जिम्मेदारी उठाई। दुख की इस घड़ी में शिवी ने जिस अद्भुत साहस को दिखाया है, वो बेहद खास है।

12 साल की है शिवी

12 साल की है शिवी

विवेक तिवारी की हत्या के बाद से ही उनके परिवार से मुलाकात करने वालों का तांता लगा हुआ है। इनमें रिश्तेदारों, करीबियों के अलावा राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। सभी लोग दुख इस घड़ी में परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें दिलासा देने और हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान ऐसे कई मौके आए जब विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना का हौसला जवाब दे गया और उनके आंसू निकल आए। ऐसी स्थिति में उनकी 12 साल की बेटी शिवी ने ही आगे बढ़कर अपनी मां को संभाला।

मां को संभालने के लिए खुद को बनाया मजबूत

मां को संभालने के लिए खुद को बनाया मजबूत

कम उम्र की होने के बावजूद शिवी बिल्कुल बड़ों की तरह खुद को मजबूत बनाया। इतना ही नहीं उसने घर की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली। जो भी मिलने आ रहा है उन्हें पानी देने से लेकर अपनी मां कल्पना को संभालने की पूरी जिम्मेदारी खुद उठा रखी है। हालांकि इस दौरान कई ऐसे मौके भी आए हैं जब उसकी आंखों में आंसू आ गए, लेकिन अपनी मां को संभालने के लिए शिवी ने खुद को संभाल लिया।

हर जगह मां को संभालने की कर रही कोशिश

हर जगह मां को संभालने की कर रही कोशिश

शिवी के साहस की अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस समय उनकी मां कल्पना मीडिया से बात करती हैं तो शिवी बिल्कुल उनके बगल में खड़ी रहती हैं। कई बार ऐसा देखा गया कि वो मीडिया के सवालों पर खुद आगे बढ़ी और 'थोड़ी देर रूक जाइये' कह कर अपनी मां को संभालने की कोशिश की।

विवेक तिवारी की हैं दो बेटियां- शिवी और शानू

विवेक तिवारी की हैं दो बेटियां- शिवी और शानू

बता दें कि विवेक तिवारी की दो बेटियां हैं, 12 साल की शिवी और 7 साल की शानू। विवेक ने शिवी से वादा किया था कि वो इस बार उन्हें साइकिल दिलाएंगे, हालांकि शिवी को पता है कि अब उनके पिता अपना वादा पूरा नहीं कर पाएंगे। विवेक के भाई राजेश ने बताया कि विवेक अपनी बेटियों को बहुत प्यार करते थे। पिछले साल वो परिवार के साथ केरल के ट्रिप पर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+