विवेक तिवारी मर्डर केस: यूपी के डिप्‍टी सीएम से 12 साल की बेटी ने वापस मांगी पापा की ये चीज

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी पुलिस के सिपाही की गोली से मारे गएए विवेक तिवारी के परिजनों को मंगलवार को 40 लाख रुपए का मुआवजा दिया। विवेक की पत्‍नी कल्‍पना को सरकार नौकरी भी दे रही है, लेकिन 12 साल की बेटी प्रियांशी को न पैसे का लालच है और न ही किसी और बात का। वह तो चाहती पिता के कातिल को सजा दिलवाना और वो भी...तड़प-तड़प के....टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत तें बच्‍ची रोते हुए बोली, 'वो जो कॉप था, उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए...तड़प-तड़प कर। प्रियांशी ने यह भी बताया कि उन्‍होंने यूपी के डिप्‍टी सीएम से पापा की एक चीज वापस मांगी है।

Vivek Tiwari daughter: Dont want money, punish killer Cops

पापा और प्रियांशी दोनों को पसंद थे बॉलीवुड सॉन्‍ग

प्रियांशी ने बताया कि उनके पापा विवेक तिवारी और उन्‍हें बॉलीवुड गाने बहुत पसंद थे। वे साथ में गाने गाया करते थे। प्रियांशी ने बताया हमने कई गाने साथ गाए..। उन्‍होंने पिता का एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें बॉलिवुड सॉन्‍ग गा रहे हैं। विवेक तिवारी के साथ घटना के वक्‍त गाड़ी में मौजूद रही सना खान के बारे में प्रियांशी ने बताया कि दीदी घर पर भी आया करती थीं।

प्रशांत चौधरी के दावे पर बोली प्रियांशी- मेरे पापा विनम्र इंसान थे

प्रियांशी से यूपी पुलिस के सिपाही प्रशांत चौधरी के उस दावे को खारिज कर दिया कि विवेक तिवारी कार लेकर भाग रहे थे। सातवीं की छात्रा प्रियांशी ने कहा, 'मेरे पिता की कंपनी में लोग काफी इज्‍जत करते थे। वह पारिवारिक व्‍यक्ति थे। उन्‍होंने कभी किसी से अभद्रता नहीं की और न ही चिल्‍लाकर बात की। वह विनम्र इंसान थे। वह ऐसा कभी नहीं कर सकते।'

प्रियांशी ने डिप्‍टी सीएम से वापस मांगी पापा की कार

प्रियांशी ने आगे कहा- 'पापा ने घटना वाली रात से एक दिन पहले मुझसे वादा किया था कि अगर इंग्लिश में मेरे 90 प्रतिशत मार्क्‍स आए तो वो मुझे गिफ्ट देंगे। पता नहीं, वो क्‍या गिफ्ट क्‍या था। मैंने कभी एप्‍पल फोन नहीं मांगा। मुझे मोबाइल फोन पसंद नहीं। हां मैंने यूपी के डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा से यह जरूर कहा कि मुझे मेरे पिता की एक्‍सयूवी वापस चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+