Exit Poll के बहाने विवेक ओबरॉय ने उड़ाया ऐश्वर्या-सलमान का मजाक, लोगों ने लगाई लताड़

मुंबई। रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 के सातवेे चरण का मतदान संपन्न हुआ और इसी के साथ मतदान की मैराथन प्रकिया खत्म हुई, अब सभी को 23 तारीख का इंतजार है, देखते हैं ये तारीख किसे मिठाई खाने का मौका देती है, फिलहाल रविवार शाम को न्यूज चैनलों पर प्रसारित हुए एग्जिट पोल ने बीजेपी खेमे को खुश कर दिया है तो वहीं विपक्ष के अंदर खलबली मची हुई है, आम से लेकर खास लोग इस वक्त सोशल मीडिया पर एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर सक्रिय हैं।

 विवेक ओबरॉय ने उड़ाया ऐश्वर्या-सलमान का मजाक

विवेक ओबरॉय ने उड़ाया ऐश्वर्या-सलमान का मजाक

वो अपनी बातें तरह-तरह से लोगों के सामने रख रहे हैं, कोई जोक्स शेयर कर रहा है तो किसी के बयान पर टिप्पणी कर रहा है लेकिन सोशल प्लेटफार्म पर तब लोग एकदम से अचरज में तब पड़ गए जब इस लड़ाई में विवेक ओबरॉय कूद पड़े और बीजेपी के समर्थन में एक ऐसे ट्वीट को शेयर किया , जिसने उनके पुराने दर्द को लोगों के सामने एकदम से उजागर कर दिया।

व‍िवेक ओबेरॉय ने किसी यूजर का मीम शेयर किया

दरअसल एक्टर व‍िवेक ओबेरॉय ने किसी यूजर का मीम शेयर किया है, उसमें तीन तस्वीरें हैं, मीम में सबसे ऊपर पहली तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या नजर आ रहे हैं, इस तस्वीर को कैप्शन द‍िया गया है- ओप‍िन‍ियन पोल, दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय और व‍िवेक ओबेरॉय साथ नजर आ रहे हैं, ल‍िखा है- एग्ज‍िट पोल और तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय पति अभ‍िषेक और बेटी आराध्या बच्चन के साथ हैं, इस तस्वीर पर लिखा 'र‍िजल्ट।'

विवेक ने ल‍िखा- No politics here....just life.

व‍िवेक ओबेरॉय ने इस मीम को लॉफिंग इमोजी के साथ साझा किया और ल‍िखा- No politics here....just life.लेकिन सोशल मीडया पर लोग कैसे चुप रह सकते हैं, उन्होंने भी बोलना शुरू किया और देखते ही देखते लोगों ने विवेक पर टिप्पणी करनी शुरु कर दी, कुछ लोगों ने तो उन्हें लूजर तक लिख दिया।

लोगों ने लगाई विवेक ओबरॉय की क्लास

गौरतलब है कि एक वक्त था जब बॉलीवुड के गलियारों में ऐश्वर्या राय और सलमान खान के इश्क के चर्चे हुआ करते थे, दोनों के बारे में कहा जाता है कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन सलमान खान के उग्र व्यवहार की वजह से ये रिश्ता टूट गया और उसके बाद ऐश्वर्या की लाइफ में विवेक ओबरॉय की एंट्री हुई लेकिन ऐश्वर्या ने कभी नहीं कहा कि वो विवेक से प्यार करती हैं लेकिन विवेक ओबरॉय खुद को उनका ब्वॉयफ्रेंड कहा करते थे, जिसकी वजह से ही उन्हें सलमान खान के हाथों मार खानी पड़ी थी, उस वक्त विवेक ओबरॉय ने इस बात को लेकर एक प्रेस वार्ता भी की थी और सलमान खान पर संगीन आरोप लगाए थे।

ऐश्नर्या ने सार्वजनिक रूप से इस मसले पर कुछ नहीं कहा

लेकिन ऐश्नर्या ने कभी भी इस मसले पर पब्लिकली कुछ नहीं कहा और अचानक से एक दिन खबर आई कि ऐश्वर्या राय, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन से शादी करने जा रही हैं और आज वो बच्चन खानदान की बहू हैं और उनकी एक बेटी आराध्या है।

करियर में काफी पीछे रहे गए विवेक ओबरॉय

ऐश्वर्या आज सुखी जीवन बीता रही हैं, वो बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं, तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान हैं लेकिन सलमान खान से विवाद के बाद विवेक ओबरॉय का करियर समय से पहले ही खत्म हो गया और बेहतरीन एक्टर होने के बावजूद उनको वो मुकाम हासिल नहीं हुआ, जिसके वो हकदार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+