#KolkataViolence : एक्टर विवेक ओबरॉय ने सीएम ममता बनर्जी की तुलना तानाशाह सद्दाम हुसैन से की

Recommended Video

    Vivek Oberoi ने Mamata Banerjee को कहा तानाशाह,बोले Saddam Hussein जैसा व्यवहार क्यों|वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। लोकसभा चुनाव के आखिरी रण से पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच जंग छिड़ी हुई है, मामले ने उग्र रूप धारण कर लिया है, जिस पर अब जमकर सियासत भी हो रही है, कोलकाता में मंगलवार को हुई हिंसा पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के आरोपों के बाद टीएमसी ने पलटवार किया है, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने अमित शाह को झूठा और देशद्रोही करार दिया है, उन्होंने कहा कि अमित शाह बंगाल में बाहर से गुंडे लाए थे, बीजेपी ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी, सत्ता की लालच में भाजपा कुछ भी करने को तैयार है तो वहीं सीएम ममता बनर्जी ने भी अमित शाह पर तीखा हमला बोला है।

    'तानाशाह दीदी ममता बनर्जी सद्दाम हुसैन जैसा व्यवहार कर रही हैं'

    'तानाशाह दीदी ममता बनर्जी सद्दाम हुसैन जैसा व्यवहार कर रही हैं'

    भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, कोलकाता से लेकर दिल्ली तक नफरत की आग सुलग रही है कि इसी बीच बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय ने भी ममता बनर्जी पर करारा वार किया है, उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री की तुलना दिवंगत तानाशाह सद्दाम हुसैन से की है, एक्टर ने इस बारे में ट्वीट किया है।

    'लोकतंत्र खतरे में है'

    अभिनेता ने ममता के 'लोकतंत्र खतरे में है' बयान से जुड़ी खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया कि मैं समझ नहीं पाता हूं कि दीदी जैसी सम्मानित महिला क्यों सद्दाम हुसैन की तरह व्यवहार कर रही हैं! विडंबना देखिए, कि लोकतंत्र खतरे में है और उसे खुद तानाशाह दीदी से खतरा है। पहले प्रियंका शर्मा और अब तजिंदर बग्गा। यह दीदीगीरी नहीं चलेगी। #SaveBengalSaveDemocracy#FreeTajinderBagga'

    कौन हैं प्रियंका शर्मा और तजिंदर बग्गा

    कौन हैं प्रियंका शर्मा और तजिंदर बग्गा

    बता दें कि सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक मीम शेयर करने को लेकर पश्चिम बंगाल में प्रियंका शर्मा नाम की बीजेपी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया था, बाद में सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद प्रियंका शर्मा बुधवार को रिहा हुई तो वहीं बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने दावा किया कि कोलकाता में तजिंदर पाल सिंह बग्गा समेत तमाम बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

    कौन हैं प्रियंका शर्मा और तजिंदर बग्गा

    कौन हैं प्रियंका शर्मा और तजिंदर बग्गा

    बता दें कि सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक मीम शेयर करने को लेकर पश्चिम बंगाल में प्रियंका शर्मा नाम की बीजेपी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया था, बाद में सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद प्रियंका शर्मा बुधवार को रिहा हुई तो वहीं बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने दावा किया कि कोलकाता में तजिंदर पाल सिंह बग्गा समेत तमाम बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

    टीएमसी साजिश रच रही है: अमित शाह

    टीएमसी साजिश रच रही है: अमित शाह

    अमित शाह ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के मामले पर टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ी और अब इसमें साजिश रची जा रही है। शाह ने कहा कि अगर सीआरपीएफ नहीं होती, तो मेरे लिए बच निकलना वाकई मुश्किल हो जाता।

    बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ दो FIR दर्ज

    बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ दो FIR दर्ज

    जबकि वहीं दूसरी ओर विद्यासागर कॉलेज में तोड़फोड़ के मामले में छात्र-छात्राओं ने आमरस स्ट्रीट थाने में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। इसके अलावा कोलकाता विश्वविद्यालय के समक्ष हुए हंगामे को लेकर जोड़ासांको थाने में भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+