18-19 दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं विवेक बिंद्रा की पत्नी, अब सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, बुरे फंसेंगे यूट्यूबर

Vivek Bindra Wife News: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा अपनी दूसरी पत्नी यानिका बिंद्रा (Yanika Bindra) के लगाए घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप में बुरे फंस सकते हैं। एक ओर जहां नोएडा पुलिस ने इस मामले में जांच में तेजी लाई है तो वहीं दूसरी ओर यानिका की मेडिकल रिपोर्ट भी अब आ गई है।

विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी यानिका के भाई वैभव ने 14 दिसंबर को नोएडा के थाने में FIR दर्ज करवाई थी। यानिका की ओर से दर्ज शिकायत में दावा किया गया है कि विवेक बिंद्रा ने 6 दिसंबर 2023 को यानिका से दूसरी शादी की थी और उसके अगले दिन 7 दिसंबर को बंद कमरे में बेरहमी से उसकी पिटाई की।

Vivek Bindra Wife News

नोएडा पुलिस को मिली विवेक बिंद्रा की पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवेक बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नोएडा पुलिस को अब विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका की मेडिकल रिपोर्ट मिल गई है। इस मेडिकल रिपोर्ट में यानिका के शरीर पर कई जगह चोट होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में ठीक से सुनाई ना देने और सिर में लगे अंदरूनी चोट की भी बात कही गई है।

जैसा कि वायरल वीडियो में भी यानिका ने दावा किया था कि उनके हाथ-पैर समेत कई जगहों पर चोट के निशान हैं। वीडियो में यानिका ने कान से ठीक से सुनाई ना देने की भी बात कही थी।

दो हफ्ते से ज्यादा वक्त से अस्पताल में भर्ती हैं यानिका!

यानिका 7 दिसंबर, घटना वाले दिन के बाद से ही दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में एडमिट हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तब से लेकर अब तक 18-19 दिन हो गए हैं।

यानिका के वकील ने कहा है कि उनके पास विवेक के खिलाफ कई सबूत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मुवक्किल (यानिका) अभी भी अस्पताल में है और वहां से डिस्चार्ज मिलने के बाद वह अपनी शिकायत में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की और धाराएं जोड़ने के लिए पुलिस से मिलेंगी।

नोएडा पुलिस भी अब एक्शन में

नोएडा पुलिस ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ अपनी जांच तेज कर दी है। मारपीट के आरोप में सबूत इकट्ठा करने के लिए नोएडा पुलिस सेक्टर 94 स्थित उनके आवास परिसर में पहुंची थी। पुलिस टीम ने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के गार्डों से बात की और सीसीटीवी फुटेज भी लिया है।

यानिका के परिवार वाले भी पहुंचे थे थाने

बताया जा रहा है कि यानिका के परिवार वाले (मायके पक्ष) हाल ही में सेक्टर-126 थाने पहुंचे थे। उन्होंने यानिका की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंपी। साथ ही अपना पक्ष भी पुलिस को बताया।

पुलिस ने कहा है कि वो इस मामले पर हर पहलुओं से जांच कर रहे हैं। नोएडा पुलिस को सोसाइटी का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें विवेक बिंद्रा अपनी पत्नी को गेट से अंदर की ओर खींचते हुए दिख रहे हैं।

विवेक बिंद्रा मारपीट आरोप: क्या है पूरा मामला?

विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका के भाई वैभव ने 14 दिसंबर को उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वैभव ने शिकायत में यानिका के हवाले से कहा है कि,'विवेक ने 6 दिसंबर को यानिका से शादी की और 7 दिसंबर को कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। जिसमें यानिका को गंभीर चोटें आईं।

वैभव ने आरोप लगाया कि उसके जीजा विवेक बिंद्रा ने उसकी बहन को एक कमरे में बंद कर दिया, गालियां दीं और उसके साथ गंभीर मारपीट की, जिससे उसके पूरे शरीर पर चोटें आईं। शिकायत में कहा गया है, "कानों पर हमले के कारण वह ठीक से सुन भी नहीं पा रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+