कैसी है विवेक बिंद्रा की पत्नी की हालत? वायरल हुआ अस्पताल का वीडियो, यूट्यूबर ने बीवी के साथ क्या-क्या किया?
Vivek Bindra News: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। विवेक बिंद्रा पर नोएडा में FIR भी दर्ज की गई है। विवेक बिंद्रा ने पत्नी यानिका (Yanika) की बंद कमरे में बेरहमी से पिटाई की है। पत्नी के शरीर पर कई जख्म हैं। उनका कान का पर्दा भी फट गया है।
अब विवेक बिंद्रा की बीवी यानिका की अस्पताल से फोटो और वीडियो सामने आई है। वीडियो में यानिका शरीर पर लगे घाव दिखा रही हैं। वीडियो को ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर कर विवेक बिंद्रा को इस 'घटिया हरकत' के लिए ट्रोल किया है। विवेक इन दिनों मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के साथ चल रहे जुबानी जंग को लेकर भी विवादों में हैं।

कैसी है विवेक बिंद्रा की पत्नी की हालत?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवेक बिंद्रा की पत्नी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत खराब है। पिटाई की वजह से उनका कान का पर्दा फट गया है। वीडियो में भी वो अपने दोनों हाथों की कलाई और पैर, गले में लगे चोट को दिखा रही हैं।
वीडियो में पत्नी यानिका कहती हैं कि, 'ये कलाई पर कट है। दोनों हाथों पर चोट के नीले निशान हैं। पैर पर भी नीला निशान है। फूला भी गया था लेकिन दवाई की वजह से अब पहले से बेहतर है। सिर में भी अंदरूनी चोट है। गाले पर मुझे लगातार 30 से भी ज्यादा थप्पड़ मारे गए हैं।'
एक अन्य वायरल वीडियो में विवेक बिंद्रा के सामने रोते हुए और हाथ जोड़ते हुए उनकी पत्नी दिख रही हैं। पत्नी कह रही हैं कि, हाथ जोड़ रही हूं, छोड़ दो।
शादी के कुछ घंटे बाद ही विवेक बिंद्रा ने बीवी की पिटाई की
विवेक बिंद्रा पर अपनी पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि विवेक बिंद्रा खिलाफ यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने नोएडा के सेक्टर 126 में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्होंने दावा किया था कि यह घटना नोएडा के सेक्टर 94 में सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में हुई थी, जहां विवेक बिंद्रा और यानिका रहते थे।
FIR के मुताबिक 6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा की दूसरी शादी यानिका से हुई थी। शादी के कुछ घंटों बाद ही विवेक बिंद्रा कथित तौर पर यानिका को एक कमरे के अंदर ले गए, उसे गालियां दीं, उसके बाल खींचे और उसके साथ मारपीट की।
विवेक बिंद्रा की मां के साथ हुई नोकझोंक, पत्नी को पड़ी भारी
शिकायत में दावा किया गया है कि मारपीट के कारण यानिका ठीक से सुन नहीं पा रही है। उनके कान का पर्दा फट गया है। बिंद्रा ने कथित तौर पर उनका फोन भी तोड़ दिया है।
7 दिसंबर की सुबह बिंद्रा और उनकी मां प्रभा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने कहा कि पारिवारिक विवाद के रूप में शुरू हुए मामले ने तब चिंताजनक मोड़ ले लिया जब यानिका बीच-बचाव करने के लिए आगे आई और विवेक बिंद्रा ने उस पर शारीरिक हमला किया। कथित तौर पर हमले से यानिका के शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं, जैसा कि एक वीडियो में दिख रहा है।
संदीप माहेश्वरी ने भी विवेक बिंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप!
पत्नी वाले विवाद से अलग विवेक बिंद्रा हफ्ते भर से संदीप माहेश्वरी के लगाए गए आरोपों की वजह से सुर्खियों में हैं। संदीप माहेश्वरी ने अपने एक वीडियो में दावा किया है कि बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड (बीबीपीएल) के सीईओ विवेक बिंद्रा ने एक कोर्स बेचने के नाम पर स्कैम किया है।
संदीप माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर "बिग स्कैम एक्सपोज" टाइटल से एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने उन छात्रों से बात की, जिन्होंने विवेक बिंद्रा की कंपनी द्वारा धोखा दिए जाने का दावा किया था। हालांकि विवेक बिंद्रा ने सभी आरोपों से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications