विवेक बिंद्रा YouTube से ताबड़तोड़ करते हैं कमाई, बिजनेस का टर्नओवर भी करोड़ों में, जानें कुल नेटवर्थ
Vivek Bindra Net Worth: देश के मशहूर यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा का विवादों से पुराना नाता है। इन दिनों विवेक बिंद्रा पत्नी के द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों और यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी के द्वारा लगाए गए एक कोर्स में ठगी के मामले को लेकर चर्चाओं में हैं।
विवेक बिंद्रा इन सब विवादों के बीच अपनी संपत्ति और कंपनी Bada business Pvt. Ltd. से हो रही कमाई को लेकर भी चर्चाओं में हैं। संदीप माहेश्वरी के लगाए गए आरोपों के बीच लोग ये भी जानना चाहते हैं कि विवेक बिंद्रा यूट्यूब से हर महीने कितनी कमाई करते हैं।

Who is Dr Vivek Bindra: कौन हैं डॉ विवेक बिंद्रा?
डॉ. विवेक बिंद्रा एक यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकिंग सर्किट में एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं। विवेक बिंद्रा Bada business Pvt. Ltd. कंपनी के फाउंडर और सीईओ हैं। ये अपने यूट्यूब चैनल @MrVivekBindra पर बिजनेस और मार्केटिंग के बारे में बोलते हैं।
Vivek Bindra Earnings From YouTube: विवेक बिंद्रा की यूट्यूब से कमाई
विवेक बिंद्रा के यूट्यूब चैनल @MrVivekBindra पर 21.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। विवेक बिंद्रा की मोटिवेशनल स्पीकिंग से काफी कमाई होती है। CAKnowledge के मुताबिक विवेक बिंद्रा सिर्फ अपने यूट्यूब चैनल से हर महीने लगभग 80 लाख रुपये कमाते हैं।
अगर यूट्यूब को छोड़ दें तो, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी विवेक बिंद्रा के लाखों में फॉलोअर्स हैं। इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी इनकी हर महीने लाखों में कमाई होती है।
Vivek Bindra Earnings From Bada business Pvt. Ltd.: अपनी कंपनी से कितना कमाते हैं विवेक बिंद्रा
अब बात करते हैं विवेक बिंद्रा की कंपनी 'बड़ा बिजनेस' के बारे में। ये कंपनी छात्रों को बिजनेस के टिप्स देती है। बड़ा बिजनेस कंपनी के हर महीने का टर्नओवर लगभग 50 लाख रुपये है। कंपनी का सालाना टर्नओलर करोड़ों में है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कंपनी का टर्नओवर लगभग 50 करोड़ बताया गया है।
विवेक बिंद्रा की कमाई विभिन्न संपत्तियों और निवेशों से भी होती है। विवेक बिंद्रा का दिल्ली एनसीआर में आलीशान घर भी है। इनके पास कई लग्जरी कार भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications