Vivek Bindra की पहली पत्नी का हो गया था बुरा हाल, जान को बताया खतरा, अब कहां और किस हाल में हैं गीतिका?

Vivek Bindra First Wife Geetika Sabarwal: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा अपनी पत्नी संग मारपीट को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वायरल वीडियो ने सबके होश उड़ाकर रख दिए हैं, जिसमें पत्नी ने शादी के चंद घंटों बाद मारपीट का आरोप लगाया है। इस बीच विवेक बिंद्रा की पहली बीवी की भी खूब चर्चा हो रही है।

यानिका संग की दूसरी शादी
विवेक बिंद्रा ने यानिका के साथ दूसरी शादी की थी। यानिका ने शादी के बाद ऐसे-ऐसे खुलासे किए, जिन्हें जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। इस बीच चर्चा उनकी पहली पत्नी गीतिका सबरवाल की भी हो रही है। बता दें कि गीतिका भी विवेक पर कई संगीन आरोप लगा चुकी हैं। चलिये जानते हैं कि क्या थे वो आरोप और अब कहां हैं गीतिका।

Vivek bindra

क्या गीतिका को था जान का खतरा?
दरअसल, गीतिका ने अपनी जान को पति विवेक से खतरा बताया था। गीतिका ने विवेक के खिलाफ फरीदाबाद सेंट्रल थाने में शिकायत भी दर्जद कराई थी। अब ये केस कोर्ट में चल रहा है। बता दें कि गीतिका ने विवेक से गुजारा भत्ते की मांग भी की है।

दोनों के बीच चल रहा विवाद
विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी गीतिका फिलहाल केस लड़ ही रही हैं। और पति से काफी वक्त पहले ही अलग हो चुकी हैं। वहीं इस बीच विवेक बिंद्रा ने यानिका से दूसरी शादी की है। यानिका के भाई ने विवेक पर कई तरह के आरोप लगाते हुए बताया कि 6 दिसंबर को दोनों की शादी हुई थी।

कौन हैं विवेक बिंद्रा?
बताते चलें कि विवादो में घिरे विवेक बिंद्रा जाने माने बिजनेसमैन हैं। उनकी कंपनी का नाम बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड है। यूट्यूब चैनल पर उनके 21.4 मिलियन सब्सक्राइबर भी हैं। वे मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+