औरंगाबाद में कचरे पर कोहराम: गाडि़यां फूंकी गईं, पथराव में 6 पुलिसकर्मी जख्‍मी

औरंगाबाद। महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद में कचरे पर कोहराम मच गया है। पिछले कई दिनों से जारी कचरा डंपिंग विवाद बुधवार को हिंसक हो गया और इसका विरोध कर रहे हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्‍साए लोगों ने कूड़ा लेकर जा रही कई गाडि़यों पर पथराव किया। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और लोगों ने दोनों गाडि़यों को आग के हवाले कर दिया।

औरंगाबाद में कचरे पर कोहराम: गाडि़यां फूंकी गईं, पथराव में 6 पुलिसकर्मी जख्‍मी

मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने हालत पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया अैर आसू गैस के गोले दागे। स्‍थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव किया जिसमें 6 पुलिसकर्मी जख्‍मी हो गए हैं। घटना के बाद से औरंगाबाद के नाने गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

जान लीजिए क्‍या है कचरा डंपिंग विवाद

औरंगाबाद के नाने गांव में पिछले 30 सालों से कचरा डंपिंग किया जाता रहा है। औरंगाबाद नगर निगम के मुताबिक डेली यहां 611 टन कचरा डंप किया जाता है। स्थानीय लोग इसकी दुर्गन्ध से परेशान होकर इसे बंद करने की मांग पिछले कई साल से कर रहे थे। इसको लेकर कई बार प्रदर्शन भी हुए लेकिन प्रशासन ने सिर्फ उनकी बातों को अनसुना कर दिया। जिसके बाद बुधवार को ये लोग हिंसक हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+