मुंबई से फ्रैंकफर्ट जा रही विस्तारा फ्लाइट तुर्की डायवर्ट, 'बम की धमकी' के बाद इमरजेंसी लैंडिंग

Vistara Flight diverts to Turkey: विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट को डायवर्ट करते हुए तुर्की में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मुंबई से फ्रैंकफर्ट जा रही फ्लाइट यूके27 को सुरक्षा कारणों के चलते तुर्की के एर्जुरम एयरपोर्ट पर डायवर्ट करते हुए सेफ लैंडिंग कराई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'प्लेन में बम है' की धमकी के बाद यह कदम उठाए गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुंबई से फ्रैंकफर्ट (यूके 27) के लिए उड़ान भर रहे विस्तारा बोइंग 787 के टायलेट में एक टिशू पेपर पर 'विमान में बम है' मैसेज लिखा मिला, जिसके बाद विमान को 'सुरक्षा कारणों' से तुर्की के एर्जुरम हवाई अड्डे पर ले जाया गया। जहां विमान (VT-TSQ) सुरक्षित रूप से उतरा गया और वहां पूरी तरह से जांच की जाएगी।

Vistara Flight

विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि, '6 सितंबर, 2024 को मुंबई से फ्रैंकफर्ट के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की उड़ान यूके27 को हमारे चालक दल द्वारा विमान में सवार होने के दौरान सुरक्षा चिंता के कारण तुर्की में ले जाया गया है। विमान सुरक्षित रूप से एर्जुरम हवाई अड्डे पर उतरा है।'

आगे बताया गया कि प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया था और हम अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। विस्तारा में हमारे कस्टमर, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इधर, मीडिया रिपोर्ट्स में एक सीनियर पायलट ने कहा गया है कि यह पता लगाने के लिए कि इसे (धमकी) किसने लिखी है, हेंडराइटिंग की जांच की जानी चाहिए। इस तरह के डायवर्जन से यात्रियों को बहुत असुविधा होती है और एयरलाइनों को बहुत अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। साथ ही विमान के संचालन का शेड्यूल भी बाधित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+