1299 रुपए में करना चाहते हैं हवाई सफर, तो लपक लें ये मौका
नई दिल्ली। विस्तारा एयरलाइंस ने हवाई टिकट में 75 फीसदी तक छूट की 24 घंटे की सेल को 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। ये सेल सात जून को भी जारी रहेगी। टाटा समूह की विमान कंपनी विस्तारा ने 24 घंटे की सेल शुरू की है, इसके तहत उसने किराये में 75 प्रतिशत तक छूट की पेशकश की है, सेल में 1299 तक में टिकट पाने का मौका है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा क सेल की बुकिंग 6 जून को रात 12.01 बजे शुरू होगी और 24 घंटे चलेगी अब इसे 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। 75 फीसदी तक कम किराए पर बुक कराए इन टिकटों पर 21 जून से 27 सितंबर के बीच यात्रा की जा सकती है। यह सेल 15 दिन पहले टिकट खरीदने पर ही लागू होगा। इस दौरान 21 जून से 27 के बीच की यात्रा के लिए टिकट खरीदे जा सकते हैं। इस सेल के तहत प्रीमियम इकॉनमी और बिजनेस क्लास की टिकटें भी बेची जाएंगी।
कंपनी ने बताया कि सेल के दौरान यात्री गोवा, बेंगलुरू, कोच्चि, पोर्ट ब्लेयर, गुवाहाटी, बागडोगरा, चेन्नई और लखनऊ शामिल है. सेल के तहत दिल्ली-लखनऊ से छोटे रूट की टिकटें 1299, 1599 रुपये में उपलब्ध होगी, जबकि दिल्ली-हैदराबाद और दिल्ली-रांची रूट के टिकट 2,199 रुपये, दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-मुंबई 2,299 रुपये, कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर 2,499 रुपये और दिल्ली-गोवा 2,799 रुपये में मिलेंगी। विस्तारा की ओर से कहा गया है कि बारिश के मौसम का लोग अपनी पसंद की जगह सस्ते टिकट पर जा सबसे बढ़िया एयरलाइंस से उड़ान भी भरें।












Click it and Unblock the Notifications