कर्नाटक: BJP विधायक विश्वेशर हेगड़े कागेरी ने स्पीकर पद के लिए भरा नामांकन
बेंगलुरु: कर्नाटक के स्पीकर पद के लिए बीजेपी के विधायक विश्वेशर हेगड़े कागेरी ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय विश्वेशर हेगड़े कागेरी के साथ कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा भी मौजूद थे। गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक विधानसभा स्पीकर के आर रमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने से पहले उन्होंने कांग्रेस-जेडीएस के 17 विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया था।

बीजेपी के नेता और कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को धव्निमत के साथ विश्वास मत जीता। वो चौथी बार सूबे के सीएम बने हैं। एचडी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली
कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिरने के बाद 76 साल के बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
गौरतलब है कि पिछले साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। । 224 विधानसभा वाली कर्नाटक में बीजेपी 8 सीट से बहुमत हासिल करने से चुक कई थी। 17 मई 2018 को बीएस येदियुरप्पा ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी। लेकिन वे बहुमत साबित करने का जादुई आंकड़ा नहीं जुटा सके। 23 मई को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उसके बाद कांग्रेस के सहयोग से जेडीएस के कुमारस्वामी सीएम बने थे।












Click it and Unblock the Notifications