Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gopal Italia: कौन हैं AAP नेता गोपाल इटालिया, विसावदर से जीतकर चमका 'पाटीदार चेहरा', जानें इनके बारे में सबकुछ

Visavadar ByPoll Results 2025 Gopal Italia Win: गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा धमाका कर दिया है। पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी किरीट पटेल को करारी शिकस्त दी है।

गोपाल इटालिया को कुल 75942 वोट मिले -अपने प्रतिद्वंद्वी किरीट पटेल से 17,554 वोटों से आगे रहे। यह जीत सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की जड़ें मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। आइए जानें कौन हैं गोपाल इटालिया।

Visavadar ByPoll Results 2025 Gopal Italia Win

गोपाल इटालिया की जीत पर गुजरात आप नेता अनूप शर्मा ने कहा, "उनके द्वारा किए गए सभी झूठे वादे उजागर हो गए हैं और गोपाल इटालिया अकेले नहीं जीते हैं। आज आम आदमी पार्टी का हर सदस्य इस जीत को महसूस कर रहा है।''

🔴 who is Gopal Italia: कौन हैं गोपाल इटालिया?

  • गोपाल इटालिया आम आदमी पार्टी के नेता और पाटीदार समुदाय के मजबूत चेहरे हैं। उन्होंने गुजरात में पार्टी के शुरुआती विस्तार में अहम भूमिका निभाई है। इटालिया का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब उन्होंने पाटीदार आरक्षण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और हार्दिक पटेल के साथ मिलकर युवाओं की एक नई आवाज बनकर उभरे थे।
  • वह पहले एक सरकारी कर्मचारी (क्लर्क) थे, लेकिन व्यवस्था से असंतोष और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह पूरी तरह से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में जुट गए।
  • गोपाल इटालिया ने गुजरात विश्वविद्यालय से 2016 में बीए की डिग्री ली है और सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से 2020 में विश्वविद्यालय से एस.वाई. एलएलबी की डिग्री ली है।
  • कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गोपाल पहले गुजरात पुलिस में कांस्टेबल थे, बाद में राजस्व क्लर्क बने। हालांकि वर्तमान में उनका पेशा सलाहकार (Consultant) बताया गया जो कि कंसल्टेंसी फीस से संचालित होता है।

🔴 Gopal Italia Net Worth: गोपाल इटालिया की संपत्ति?

  • गोपाल इटालिया की कुल संपत्ति लगभग 10 लाख रुपये है। इसमें चल संपत्ति 1.13 लाख रुपये की है। गोपाल और इनकी पत्नी के बैंक अकाउंट में लगऊग 6 लाख रुपये हैं। इनके पास 1.10 लाख रुपये का सोना है। गोपाल इटालिया के ऊपर कोई लोन नहीं है।
  • गोपाल इटालिया पर गुजरात में 2020 से 2022 तक 17 मामले दर्ज हुए थे। जिनमें लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालना, लोक सेवक द्वारा दिए गए आदेशों की अवज्ञा करना और अभद्र भाषा का प्रयोग करना शामिल है।

🔴 राजनीतिक सफर: AAP का 'फ्रंटफुट' खिलाड़ी

गोपाल इटालिया ने 2022 के विधानसभा चुनाव में काटारगाम सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि तब वह चुनाव हार गए थे, लेकिन उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात में एक नई पहचान गढ़ने का काम किया। पार्टी ने उन्हें गुजरात इकाई का अध्यक्ष भी बनाया था, जिससे उनका प्रभाव और व्यापक हुआ।

उनकी छवि एक तेजतर्रार, बेबाक और जमीन से जुड़े नेता की है। वह लगातार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को उठाते रहे हैं। इसी कारण उन्होंने विसावदर के उपचुनाव में भी अपनी पकड़ मजबूत की और बीजेपी को कड़ी टक्कर दी।

🔴 विसावदर में क्यों खास रही गोपाल इटालिया की जीत?

विसावदर सीट, जूनागढ़ जिले की अहम और पटेल बहुल सीट है। यहां आम आदमी पार्टी के भूपेंद्रभाई भायानी 2022 में जीते थे, लेकिन उन्होंने 2023 में पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और इस्तीफा दे दिया। इससे जनता में नाराजगी थी, और AAP ने इस गुस्से को भुनाते हुए गोपाल इटालिया को मैदान में उतारा और वह सफल भी हुए। इटालिया ने गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार किया, किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए, और भाजपा उम्मीदवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर माहौल अपने पक्ष में कर लिया। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे किरीट पटेल को उन्होंने न सिर्फ हराया, बल्कि एक स्पष्ट जनादेश हासिल किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+