जीत गया भारत, देवयानी खोबरागड़े पर लगे आरोप अमेरिकी अदालत में खारिज

अपने 14 पन्नों के आदेश में अमेरिकी जिला न्यायाधीश शिरा शेंडलीन ने कहा कि यह बात ‘निर्विवादित' है कि देवयानी को 8 जनवरी को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर विदेश विभाग से पूर्ण राजनयिक छूट प्राप्त हुई थी। न्यायाधीश ने कहा कि 9 जनवरी को भारत जाने तक देवयानी को छूट मिली हुई थी। जज ने इसके साथ ही इस संभावना को भी खुला रखा है जिसमें अभियोजन पक्ष देवयानी पर एक नए मुकदमे को लेकर आ सकता है।
आपको बता दें कि देवयानी खोबरागडे के खिलाफ धोखाधड़ी और नौकरानी को दी जाने वाली तनख्वाह के बाबत झूठी जानकारी देने का आरोप था। इस बाबत न सिर्फ उन्हें हिरासत में रखा गया था बल्कि उनकी कपड़े उतरवाकर तलाशी तक ली गई थी। इस मामले से दोनों देशों के बीच तल्खी काफी बढ़ गई थी। भारत ने भी इसके जवाब में अमेरिकी राजनयिकों पर सख्ती दिखाई थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने विशेष श्रेणी के अमेरिकी राजनयिकों को मिलने वाले विशेषाधिकार कम करने समेत कई कदम उठाए।












Click it and Unblock the Notifications