जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ दिखे विराट कोहली
आपको बता दें कि आज यानी 5 नवंबर को विराट कोहली का जन्म दिन है। आज वह 28 साल के हो गए हैं।
राजकोट। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए क्रिकेटर विराट कोहली गुजरात के राजकोट पहुंच चुके हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं।

आपको बता दें कि आज यानी 5 नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन है। आज वह 28 साल के हो गए हैं। इसी बीच विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को भी राजकोट में विराट कोहली के साथ देखा गया है।
अपने जन्म दिन से एक दिन पहले ही विराट कोहली ने डाइव लगाते हुए अपनी एक तस्वीर ट्ववीट की है और लिखा है- आई बिलीव, आई कैन फ्लाई (मुझे लगता है कि मैं उड़ सकता हूं)।
विराट कोहली को अच्छे बल्लेबाज के साथ ही साथ बेहतरीन फील्डर भी माना जाता है। उन्होंने अब तक अपने कॅरियर से साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट के स्टार हैं।












Click it and Unblock the Notifications